26 July 2026
By: Aaj Tak AUto
भारत में कार खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं देखी जाती. सबसे बड़ा सवाल होता है कि क्या पूरी फैमिली आराम से बैठ पाएगी.
Photo: ITG
पीछे की सीट पर तीन लोग बैठ सकें. बूट में सामान आ जाए. लंबी यात्रा में थकान कम हो और माइलेज के मामले में भी बेहतर हो.
Photo: Hyundai.com
अच्छी बात यह है कि, इस समय बाजार में कई ऐसी कारें मौजूद हैं जो कीमत के हिसाब से शानदार स्पेस, अच्छा व्हीलबेस और बढ़िया माइलेज देती हैं.
Photo: Hyundai.com
आज हम आपको कुछ ऐसी कारों के बारे में बताएंगे जो अपने बेहतर स्पेस के साथ-साथ किफायती होने के लिए भी जानी जाती हैं.
Photo: ITG
किआ कैरेंस में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. इसका व्हीलबेस 2,780 मिमी है और ये कार तकरीबन 12 किमी/लीटर का माइलेज देती है.
Photo: Kia.com
अर्टिगा में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इसका व्हीलबेस 2,740 मिमी है और पेट्रोल वेरिएंट 20.51 किमी/लीटर जबकि CNG वेरिएंट 26.11 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है.
Photo: Marutisuzuki.com
XL6 में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. 2,740 मिमी व्हीलबेस वाली इस कार का पेट्रोल वेरिएंट 20.97 किमी और CNG वेरिएंट 26.32 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.
Photo: Nexaexperience.com
रेनॉ ट्राइबर में 1.0 लीटर इंजन दिया गया है. 2,636 मिमी व्हीलबेस वाली इस 7-सीटर कार का पेट्रोल वेरिएंट 17 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है.
Photo: Renault.co.in
निसान ग्रेवाइट में भी 1.0 लीटर इंजन मिलता है. 2636 मिमी व्हीलबेस वाली ये 7-सीटर कार 19 किमी/लीटर का माइलेज देती है. इसमें CNG का भी ऑप्शन है.
Photo: Nissan.co.in
मारुति इको एक 6-सीटर फैमिली कार है. 1.2 लीटर इंजन से लैस इस कार का पेट्रोल वेरिएंट 19 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 26.78 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है.
Photo: Marutisuzuki.com
व्हीलबेस कार के आगे और पीछे के पहियों (एक ही तरफ) के बीच की दूरी होती है, जो केबिन में मिलने वाली जगह और गाड़ी की स्टेबिलिटी तय करती है.
Photo: ITG