24 August 2026
By: Aaj Tak Auto
भारतीय कार बाजार के लिए बीता जुलाई महीना काफी बेहतर रहा है. पूरे महीने देश भर में तकरीबन 4.63 लाख से ज्यादा पैसेंजर व्हीकल की बिक्री हुई है.
Video: ITG
इस दौरान एसयूवी और कॉम्पैक्ट कारों के साथ 7-सीटर कारों की भी डिमांड काफी बेहतर रही है. अकेले 7-सीटर सेगमेंट में 90,788 कारें बेची गई हैं.
Photo: Hyundai.com
7-सीटर सेगमेंट में एक किफायती कार ने बिक्री के मामले में महिंद्रा, टोयोटा जैसे ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है. आइये देखें बेस्ट सेलर्स की लिस्ट-
Photo: Hyundai.com
जुलाई में महिंद्रा एक्सयूवी के कुल 8,233 यूनिट बेचे गए. जो पिछले साल जुलाई के 7,054 यूनिट के मुकाबले 16.7% ज्यादा है. इसका मार्केट शेयर 9.1% रहा.
Photo: Auto.mahindra.com
बोलेरो के कुल 9,336 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल जुलाई के 7,513 यूनिट के मुकाबले 24.3% ज्यादा है. इस दौरान इसका मार्केट शेयर 10.3% रहा.
Photo: Auto.mahindra.com
इनोवा और हाईक्रॉस के कुल 9,976 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल जुलाई के 9,119 यूनिट के मुकाबले 9.4% ज्यादा है. इनोवा का मार्केट शेयर 11.0% रहा.
Photo: toyotabharat.com
स्कॉर्पियो 16,009 यूनिट के साथ दूसरे नंबर पर है. जो पिछले साल जुलाई के 13,747 यूनिट के मुकाबले 16.5% ज्यादा है. इस दौरान स्कॉर्पियो का मार्केट शेयर 17.6% रहा.
Photo: Auto.mahindra.com
अर्टिगा नंबर वन रही और इसके कुल 21,606 यूनिट बेचे गए. जो पिछले साल जुलाई के 16,604 यूनिट के मुकाबले 30.1% ज्यादा है. इसका मार्केट शेयर 23.8% रहा.
Photo: Marutisuzuki.com
केवल इन टॉप 5 कारों का सेगमेंट में शेयर तकरीबन 71.8 प्रतिशत रहा. बाकी किआ कारेंस, टोयोटा फॉर्च्यूनर, रूमिओन और ट्राइबर जैसी कारों का शेयर 28.2 प्रतिशत रहा.
Photo: toyotabharat.com