27 September 2026
By; Aaj Tak Auto
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और E20 फ्यूल को लेकर मचे घमासान के बीच भारतीय ग्राहक तेजी से दूसरे फ्यूल ऑप्शन पर शिफ्ट हो रहे हैं.
Photo: Freepik
इस शिफ्टिंग का एक बड़ा हिस्सा CNG की तरफ मूव कर रहा है. अगस्त में CNG कारों की कुल 1,05,249 यूनिट्स डिस्पैच की गईं.
Photo: ITG
जो पिछले साल अगस्त में बेचे गए 72,062 यूनिट्स था. यानी एक साल में CNG पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में 46.1 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई.
Photo: Kia.com
इस दौरान बाजार में मारुति से लेकर टाटा तक सभी ने जमकर CNG कारें बेची. आइये देखें अगस्त की टॉप-5 बेस्ट सेलिंग सीएनजी कारों की लिस्ट-
Photo: ITG
मारुति ब्रेजा के सीएनजी वेरिएंट के कुल 7,608 यूनिट बेचे गए. जो पिछले साल अगस्त में 5,801 यूनिट के मुकाबले 31% ज्यादा है.
Photo: Marutisuzuki.com
टाटा पंच के सीएनजी वेरिएंट की कुल 7,767 यूनिट बेची गईं. जो पिछले साल अगस्त में 3,838 यूनिट के मुकाबले 102% ज्यादा है.
Photo: Cars.tatamotors.com
मारुति वैगन आर के सीएनजी वेरिएंट की कुल 9,405 यूनिट बेची गईं. जो पिछले साल अगस्त में 7,096 यूनिट के मुकाबले 34% ज्यादा है.
Photo: ITG
मारुति डिजायर के सीएनजी वेरिएंट की कुल 12,963 यूनिट बेची गईं. जो पिछले साल अगस्त में 10,316 यूनिट के मुकाबले 26% ज्यादा है.
Video: ITG
मारुति अर्टिगा के सीएनजी वेरिएंट की कुल 13,352 यूनिट बेची गईं. जो पिछले साल अगस्त में 13,447 यूनिट के मुकाबले 1% कम है.
Photo: ITG
यहां पर सभी कारों के केवल CNG वेरिएंट की ही शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत दी गई है. जो लोकेशन के अनुसार भिन्न हो सकता है.
Photo: ITG