10 May 2026
By: Aaj Tak Auto
भारत में बड़ी फैमिली वाली यानी 7-सीटर गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है. अप्रैल 2026 के आंकड़े बताते हैं कि इस सेगमेंट में जबरदस्त उछाल आया है.
Video: ITG
अप्रैल में कुल 84,259 यूनिट्स की बिक्री के साथ यह सेगमेंट साल दर साल 15.2 प्रतिशत बढ़ा है.
Photo: Freepik
यूं तो इस सेगमेंट में कई कारें मौजूद हैं. लेकिन एक कार ने सभी दिग्गजों को पछाड़ते हुए 22.6 प्रतिशत मार्केट शेयर पर कब्जा कर लिया है.
Photo: Marutisuzuki.com
यदि आप भी एक फैमिली 7-सीटर कार की तलाश में हैं, तो ये टॉप 5 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट आपके लिए मददगार साबित होगी.
Photo: freepik
XUV 7XO की अप्रैल 2026 में 8,630 यूनिट्स बिक्री हुई, जो अप्रैल 2025 की 6,811 यूनिट्स से ज्यादा है, यानी 26.7 प्रतिशत की मजबूत बढ़त दर्ज की गई.
Photo: ITG
महिंद्रा बोलेरो की अप्रैल 2026 में 8,917 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो अप्रैल 2025 की 8,380 यूनिट्स से ज्यादा है, यानी 6.4 प्रतिशत की बढ़त हुई.
Photo: ITG
टोयोटा इनोवा + हाइक्रॉस की अप्रैल 2026 में 9,630 यूनिट्स बिक्री हुई, जो अप्रैल 2025 की 7,699 यूनिट्स से ज्यादा है, यानी 25.1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.
Photo: toyotabharat.com
महिंद्रा स्कॉर्पियो की अप्रैल 2026 में 14,719 यूनिट्स बिक्री हुई, जो अप्रैल 2025 की 15,534 यूनिट्स से कम है, यानी 5.2 प्रतिशत की गिरावट आई.
Photo: auto.mahindra.com
मारुति अर्टिगा की अप्रैल 2026 में 19,063 यूनिट्स बिक्री हुई, जो अप्रैल 2025 की 15,780 यूनिट्स से ज्यादा है, यानी 20.8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.
Photo: Marutisuzuki.com