2 October 2026
By: Ashwin Satyadev
मारुति सुजुकी के लिए बीता सितंबर महीना काफी शानदार रहा है. कंपनी ने एक महीने में घरेलू बाजार में कुल 1,91,794 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की.
Photo: Nexaexperience.com
अगर एक्सपोर्ट को भी शामिल करें तो सितंबर कंपनी की कुल बिक्री 2,36,013 यूनिट रही. जो पिछले साल 1,89,665 यूनिट्स के मुकाबले 24% ज्यादा है.
Photo: Nexaexperience.com
वहीं पैसेंजर व्हीकल की बात करें तो डोमेस्टिक मार्केट में कुल 1,81,838 कारें बेची गई हैं. जो सितंबर 2025 में बिके 1,32,820 यूनिट्स से 37 फीसदी ज्यादा है.
Photo: Marutisuzuki.com
मिनी, कॉम्पैक्ट और मिड-साइज कारों की बिक्री भी बढ़ी है. इस सेगमेंट में सितंबर में 91,887 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 74,090 यूनिट था.
Photo: Marutisuzuki.com
कंपनी ने सितंबर में 78,911 यूटिलिटी व्हीकल बेचे, जबकि सितंबर 2025 में यह आंकड़ा 48,695 यूनिट था.
Photo: Marutisuzuki.com
इस दौरान मारुति की वैन सेगमेंट की बादशाह बनकर उभरी है. एक बार फिर से इस कार ने अपना लोहा मनवाया है.
Photo: Marutisuzuki.com
कंपनी ने सितंबर में Maruti Van के कुल 11,040 यूनिट की बिक्री की है. जो पिछले साल सितंबर में 10,035 यूनिट था.
Photo: Marutisuzuki.com
वहीं इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से सितंबर के बीच मारुति इको के कुल 73,454 यूनिट बेचे गए हैं. जो FY2025-26 में केवल 66,266 यूनिट थे.
Photo: Marutisuzuki.com
Eeco में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 81PS की पावर और 105.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
Photo: Marutisuzuki.com
जबकि S-CNG वर्जन में यह इंजन 71PS की पावर और और 95 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. दोनों वर्जन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है.
Photo: Marutisuzuki.com
माइलेज की बात करें तो Eeco का पेट्रोल वेरिएंट 19.71 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 26.78 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.
Photo: Marutisuzuki.com
पहले ये कार 7-सीटर ऑप्शन में भी आती थी. लेकिन अब ये कार प्राइवेट बायर्स के लिए केवल 5-सीटर और 6-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है.
Photo: Marutisuzuki.com
फीचर्स में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESP, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट ELR सीट बेल्ट, सीट-बेल्ट रिमाइंडर, डिजिटल स्पीडोमीटर मिलता है.
Photo: Marutisuzuki.com
मारुति इको अपने उपयोगिता के वजह से मशहूर है. कंपनी इसे कार्गो, एंबुलेंस और स्टार वेरिएंट में भी बेचती है.
Photo: Marutisuzuki.com