2 September 2026
By; Aaj Tak Auto
भारत में किफायती और ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी वाली कारों की डिमांड हमेशा से रही है. इस मामले में एमपीवी कारों को ज्यादा मुफीद माना जाता है.
Photo: Hyundai.com
लेकिन 6-सीटर कैटेगरी में आने वाली मारुति की एक कार ऐसी भी है जो अपने सेगमेंट में इकलौती है. और ये कार फैमिली से लेकर बिजनेस तक हर जरूरत में फिट बैठती है.
Photo: Hyundai.com
हम बात कर रहे हैं Maruti Eeco की. मारुति की इस वैन ने भारतीय बाजार में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है.
Photo: Marutisuzuki.com
जनवरी 2010 में लॉन्च हुई Eeco ने महज 16 साल में 15 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है.
Photo: Marutisuzuki.com
खास बात यह है कि हाल की 5 लाख यूनिट की बिक्री सबसे तेजी से हुई है. यानी SUV के बढ़ते क्रेज के बीच भी Eeco की लोकप्रियता कम नहीं हुई.
Photo: Marutisuzuki.com
Maruti Eeco ने जनवरी 2010 में भारतीय बाजार में कदम रखा था और बाद में इसने कंपनी की लोकप्रिय Omni की जगह ली.
Photo: Marutisuzuki.com
Eeco की बिक्री का सफर भी काफी दिलचस्प रहा है. कंपनी को पहली 5 लाख यूनिट बेचने में करीब 8 साल लगे थे. यह आंकड़ा 2018 में पूरा हुआ था.
Photo: Marutisuzuki.com
इसके बाद अगली 5 लाख यूनिट की बिक्री 5 साल से भी कम समय में पूरी हो गई. वहीं हाल की 5 लाख यूनिट बिक्री सिर्फ करीब साढ़े 3 साल में पूरी हुई है.
Photo: Marutisuzuki.com
Eeco की सफलता में ग्रामीण बाजार की बड़ी भूमिका रही है. वित्त वर्ष 2025-26 में Eeco की कुल बिक्री में 65 फीसदी हिस्सेदारी ग्रामीण बाजारों की रही.
Photo: Marutisuzuki.com
वहीं इसके 55 फीसदी खरीदार पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक थे. इतना ही नहीं, 51 फीसदी से ज्यादा खरीदार बिजनेस ओनर रहे.
Photo: Marutisuzuki.com
Maruti Eeco कुल 13 वेरिएंट में आती है. इसके पैसेंजर मॉडल में 5-सीटर और 6-सीटर विकल्प मिलते हैं. इसकी कीमत 5.28 लाख से 6.46 लाख रुपये के बीच है.
Photo: Marutisuzuki.com
Eeco में पेट्रोल और S-CNG दोनों पावरट्रेन का विकल्प मिलता है. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है.
Photo: Marutisuzuki.com
पेट्रोल वर्जन की दावा की गई माइलेज 19.71 किलोमीटर प्रति लीटर है. वहीं S-CNG वर्जन 26.78 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देता है.
Photo: Marutisuzuki.com
15 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार करने के मौके पर कंपनी ने Eeco का Star Edition भी पेश किया है.
Photo: Marutisuzuki.com
इस खास एडिशन में एक्सटीरियर और इंटीरियर को बेहतर लुक देने के लिए 18 एक्सक्लूसिव एक्सटीरियर और इंटीरियर एक्सेसरीज को शामिल किया गया है.
Photo: Marutisuzuki.com
इसमें 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट ELR सीट बेल्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं.
Photo: Marutisuzuki.com