Maruti मैजिक! पेट्रोल से सस्ती EV, बैटरी के साथ इतने में आएगी e Vitara

19 Feb 2026

By; Ashwin Satyadev

Maruti e Vitara

मारुति सुजुकी ने हाल ही में Maruti e Vitara को बैटरी-एज-ए-सर्विस (Baas) स्कीम के तहत 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में पेश किया है. 

Photo: ITG

फुल प्राइस लिस्ट आउट

इसमें बैटरी की कीमत शामिल नहीं है. अब इस कार की फुल प्राइस लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें बैटरी के साथ भी कार की कीमत का खुलासा हुआ है.

Photo: ITG

कीमत है इतनी

ऑटोकार की रिपोर्ट के अनुसार, बैटरी के साथ e Vitara की एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख रुपये से शुरू होकर 20.01 लाख रुपये तक जाती है. 

Photo: Nexaexperience.com

3 वेरिएंट में आ रही है कार

मारुति सुजुकी e Vitara को कंपनी तीन वेरिएंट में पेश कर रही है. इनमें Delta, Zeta और Alpha शामिल हैं.

Photo: Nexaexperience.com

बेस वेरिएंट की कीमत

बेस मॉडल Delta वेरिएंट में 49kWh की बैटरी दी गई है. बैटरी के साथ इसकी कीमत 15 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है.

Photo: Nexaexperience.com

Zeta वेरिएंट की कीमत 

Zeta वेरिएंट में 61kWh की बड़ी बैटरी दी गई है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये है. यह वेरिएंट छोटे बैटरी पैक में उपलब्ध नहीं है.

Photo: Nexaexperience.com

Alpha वेरिएंट की कीमत

अल्फा वेरिएंट की कीमत 19.79 लाख रुपये रखी गई है. BaaS स्कीम के तहत इसकी कीमत 14.29 लाख लाख रुपये है और 4.39 रुपये प्रतिकिमी का बैटरी चार्ज देना होगा. 

Photo: Nexaexperience.com

Alpha डुअल टोन 

अल्फा डुअल-टोन वेरिएंट की कीमत 20.01 लाख रुपये है. BaaS स्कीम के तहत ये वेरिएंट 14.51 लाख रुपये में आता है और 4.39 रुपये प्रतिकिमी बैटरी रेंटल देना होगा.

Photo: Nexaexperience.com

Alpha में क्या है खास

Alpha वेरिएंट भी 61kWh बैटरी के साथ आता है. इसमें ADAS लेवल-2, फिक्स्ड ग्लास सनरूफ और 9-स्पीकर Infinity साउंड सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. 

Photo: Nexaexperience.com

फ्री चार्जिंग

कंपनी 'e for me' ऐप पेश कर रही है, जिसके जरिए पहले साल में 1,000 यूनिट तक फ्री चार्जिंग का लाभ मिलेगा. इस ऐप का इस्तेमाल देशभर में किया जा सकेगा.

Photo: Nexaexperience.com

फ्री होम चार्जर 

कंपनी का कहना है कि, ई विटारा की खरीद पर ग्राहकों को करीब 50 हजार रुपये कीमत का होम चार्जर भी फ्री दिया जाएगा.

Photo: Nexaexperience.com

बैटरी और रेंज

मारुति ई विटारा दो बैटरी पैक (49kWh और 61kWh) के साथ आती है. छोटी बैटरी 440 किमी और बड़ी बैटरी 543 किमी की रेंज देती है.

Photo: Nexaexperience.com

मारुति का खेल

जहां e Vitara यानी फुली इलेक्ट्रिक कार 15.99 लाख रुपये में आती है. वहीं ग्रैंड विटारा हाइब्रिड की कीमत 16.63 लाख से शुरू होती है.

Photo: Marutisuzuki.com

पेट्रोल हाइब्रिड से सस्ती EV

यानी विटारा का इलेक्ट्रिक वर्जन, पेट्रोल हाइब्रिड से सस्ता है. बता दें कि, विटारा हाइब्रिड 27.97 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देती है.

Photo: Nexaexperience.com

वारंटी

Maruti e Vitara के साथ 3 साल की स्टैंडर्ड व्हीकल वारंटी दी जा रही है, जिसे बढ़ाकर 8 साल तक किया जा सकता है. 

Photo: Nexaexperience.com

60% बायबैक 

कंपनी e Vitara पर तीन साल बाद 60% या चार साल बाद 50% तक बायबैक वैल्यू देने वाले प्रोग्राम भी ऑफर कर रही है, जो तय दूरी की शर्तों पर बेस्ड हैं.

Photo: Nexaexperience.com

Read Next