4 वजहें... छा गई ये कार! 30 लाख लोगों ने खरीदा, कीमत 6.25 लाख

16 March 2026

By: Aaj Tak Auto

Maruti Dzire

भारत में कॉम्पैक्ट सेडान कारों की बात हो और Maruti Dzire का नाम न आए, ऐसा लगभग नामुमकिन है. 

Photo: Ashwin Satyadev/ITG

सालों से मशहूर है कार

पिछले कई सालों से यह कार भारतीय ग्राहकों के बीच अपने कम कीमत, बेहतर माइलेज और लो मेंटनेंस के लिए मशहूर है.

Video: Ashwin Satyadev/ITG

मारुति का बड़ा ऐलान

अब मारुति सुजुकी ने ऐलान किया है कि घरेलू बाजार में Dzire की कुल बिक्री का आंकड़ा 30 लाख यूनिट को पार कर चुका है.

Photo: ITG

2008 में हुई थी लॉन्च

Dzire को पहली बार साल 2008 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था. तब से लेकर अब तक यह कार 4 जेनरेशन में अपडेट हो चुकी है.

Photo: ITG

इन वजहों से हो रही मशहूर

हर नई जनरेशन के साथ कंपनी ने इस कार को और भी बेहतर बनाया है. तो आइये जानें वो कौन सी वजहे हैं जो इस कार को पॉपुलर बना रही हैं.

Photo: ITG

1. कीमत

मारुति डिजायर की शुरुआती कीमत 6.25 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल के लिए 9.31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

Photo: ITG

2. सेफ्टी

ये मारुति की पहली कार है जिसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है.

Photo: ITG

सेफ्टी फीचर्स

इसमें 6 एयरबैग, ESP के साथ हिल होल्ड असिस्ट, ABS के साथ EBD, ब्रेक असिस्ट, और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स शामिल हैं.

Photo: ITG

3. माइलेज

इसका पेट्रोल वर्जन 24.79 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है. वहीं CNG वर्जन का माइलेज 33.73 किमी प्रति/किग्रा है.

Photo: ITG

4. फीचर्स

इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इसके अलावा कार में कनेक्टेड टेक्नोलॉजी भी दी गई है.

Photo: ITG

Read Next