SUV के शोर में सेडान का जलवा! 6.26 लाख की सेफेस्ट कार पर उमड़ी भीड़

7 April 2026

By: Aaj Tak Auto

SUV की डिमांड

भारतीय कार बाजार में स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल्स यानी SUV की डिमांड पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है. हर कार निर्माता इस सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है.

Photo: Nissan.in

SUV के अलग-अलग रूप

बढ़ते क्रेज को देखते हुए कार कंपनियां SUV को अलग-अलग रूप जैसे माइक्रो, मिनी, कॉम्पैक्ट, मिड-साइज, फुल-साइज सहित हर कैटेगरी में पेश कर रही हैं.  

Photo: Hyundai.com

इस सेडान का जलवा

लेकिन SUV के इस शोर के बीच एक सेडान ने अपना जलवा दिखाया है. बीते फाइनेंशियल ईयर (FY26) में ये देश की बेस्ट सेलिंग कार बनी है.

Photo: ITG

Maruti Dzire

हम बात कर रहे हैं, मारुति डिजायर की. वित्तीय वर्ष-26 में इस कार के तकरीबन 2.3 लाख यूनिट्स बिक गई हैं.

Photo: ITG

मार्च में भी नंबर 1

इतना ही नहीं, ये बीते मार्च की बेस्ट सेलिंग कार भी बनी है. इसके कुल 21,224 यूनिट बेचे गए हैं. तो आइये जानें लोगों को क्यों पसंद आ रही है ये कार.

Photo: ITG

कीमत है इतनी

इस समय भारत में Maruti Dzire का फोर्थ जेनरेशन मॉडल बेचा जा रहा है. इसकी कीमत 6.26 लाख रुपये से लेकर 9.31 लाख रुपये के बीच है.

Photo: ITG

बदल गई है डिजायर

इसका लुक काफी बदल गया है. इसमें शॉर्प एज़, नए फ्रंट ग्रिल, रेक्टेंगुलर और शार्प LED हेडलैंप, नए फॉग लैंप हाउजिंग, चंकी ग्लॉस ब्लैक ट्रिम मिलता है.

Photo: ITG

कार की साइज

डिजायर की लंबाई 3,995 मिमी, चौड़ाई 1,735 मिमी, ऊंचाई 1,525 मिमी है और इसका व्हीलबेस 2,450 मिमी है. इसमें 163 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है.

Photo: ITG

इंजन और पावर

इस कार में स्विफ्ट वाला 1.2 लीटर, 3 सिलिंडर 'Z' सीरीज इंजन मिलता है. ये इंजन 81.58 PS की पावर और 111.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: ITG

माइलेज

इसका पेट्रोल वेरिएंट 24 किमी/लीटर और सीएनजी वेरिएंट 33 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है. 

Photo: Marutisuzuki.com

केबिन फीचर्स

केबिन में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, डिजिटल डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, पीछे बैठने वालों के लिए AC वेंट, स्टोरेज स्पेस, इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: ITG

5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

ये मारुति की पहली कार है जिसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली थी. अब विक्टोरिस, इन्विक्टो और ई-विटारा को भी 5-स्टार मिल चुके हैं.

Photo: ITG

सेफ्टी फीचर्स

इसमें 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), पार्किंग सेंसर, हिल-असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: ITG

Read Next