23 August 2026
By: Aaj Tak Auto
भारतीय बाजार के लिए बीता जुलाई महीना काफी बेहतर रहा है. इस दौरान लोगों ने जमकर नई कारों की खरीदारी की है.
Video: ITG
यूं तो बाजार में एसयूवी का बोलबाला है. लेकिन सेडान कारों की भी डिमांड बनी हुई है. फैमिली कार के तौर पर सेडान को भी खूब पसंद किया जाता है.
Photo: Skoda-auto.co.in
ऐसी ही एक कार ने सबको पछाड़ कर 63% बाजार पर कब्जा किया है. तो आइये देखें जुलाई की बेस्ट सेलिंग सेडान कारों की लिस्ट, जिसे लोग जमकर खरीद रहे हैं.
Photo: ITG
जुलाई में स्कोडा स्लॉविया पांचवे नंबर पर रही है. इसके कुल 993 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल जुलाई में बेचे गए 1,168 यूनिट के मुकाबले 15.0% कम है.
Photo: Skoda-auto.co.in
फॉक्सवैगन वर्टस को जुलाई में कुल 1,420 खरीदार मिले हैं. जो पिछले साल जुलाई में बेचे गए 1,797 यूनिट के मुकाबले 21.0% कम है.
Photo: volkswagen.co.in
होंडा अमेज ने तगड़ा जंप मारते हुए नंबर 3 की पोजिशन पर कब्जा किया है. जुलाई में इसके 3,436 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल 2,009 यूनिट के मुकाबले 71.0% ज्यादा है.
Photo: Hondacarindia.com
कुल 5,817 यूनिट की बिक्री के साथ ऑरा सेकेंड पोजिशन पर रही है. जो पिछले साल जुलाई में बेचे गए 4,636 यूनिट के मुकाबले 25.5% ज्यादा है.
Photo: Hyundai.com
डिजायर का जलवा कायम है. जुलाई में इसके कुल 23,791 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल जुलाई में बेचे गए 20,895 यूनिट के मुकाबले 13.9% ज्यादा है.
Video: ITG
मार्केट शेयर की बात करें तो डिजायर सेगमेंट में 63%, हुंडई ऑरा 15.4%, होंडा अमेज 9.1%, वर्टस 3.8% और स्कोडा स्लॉविया 2.6% मार्केट शेयर करती है.
Photo: ITG
यानी जुलाई में तकरीबन 94% सेगमेंट पर इन कारों का कब्जा रहा है. बाकी के 6% में टाटा टिगोर, हुंडई वर्ना, होंडा सिटी और टोयोटा कैमरी जैसी कारें रहीं.
Photo: ITG