6.25 लाख कीमत... 33KM माइलेज! धड़ाधड़ बिकी ये फैमिली कार

6 August 2026

By: Aaj Tak Auto

जानदार रही जुलाई

भारतीय कार बाजार के लिए बीता जुलाई काफी शानदार रहा है. E20 पेट्रोल विवाद और फ्यूल प्राइस हाइक के बीच इंडस्ट्री ने जमकर वाहनों की बिक्री की है.

Video: ITG

बिकी 4.63 लाख कारें

देश के 14 दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियों ने जुलाई में 4,63,249 से ज्यादा पैसेंजर वाहनों की बिक्री की है.

Photo: ITG

33.6% की शानदार ग्रोथ

जो पिछले साल जुलाई में बेचे गए 3,46,669 यूनिट के मुकाबले तकरीबन 33.6% की शानदार ग्रोथ दिखाते हैं.

Photo: Kia.com

फेस्टिव सीजन में एंट्री

अब ऑटो इंडस्ट्री फेस्टिव क्वॉटर की तरफ बढ़ रही है. महीने के आखिर में रक्षाबंधन (28 अगस्त) से फेस्टिव सीजन की शुरुआत मानी जाती है.

Photo: byd.com

उत्साहित कार बाजार

ऐसे में जुलाई के आंकड़ों से कार बाजार उत्साहित है. और आने वाले त्योहारी सीजन से काफी उम्मीदें लगाए हुए है.

Photo: byd.com

फैमिली सेडान का जलवा

जुलाई सेल्स की बात करें तो एक फैमिली सेडान ने सबको पछाड़ते हुए नंबर वन की पोजिशन पर कब्जा किया है.

Video: ITG

मारुति डिजायर की सेल

हम बात कर रहे हैं Maruti Dzire की. जुलाई में इसके 23,791 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल जुलाई के 20,895 यूनिट के मुकाबले 13.86% ज्यादा है.

Photo: ITG

दूसरे नंबर पर वैगनआर

वहीं दूसरे नंबर पर मारुति वैगनआर रही है. मारुति के इस टॉल ब्वॉय के कुल 23,338 यूनिट बेचे गए. जो पिछले साल जुलाई के 14,710 यूनिट के मुकाबले 58.65% ज्यादा है.

Photo: ITG

तीसरे नंबर पर अर्टिगा

बीते जुलाई में 21,606 यूनिट के साथ Ertiga तीसरी बेस्ट सेलिंग कार बनी है. पिछले साल जुलाई में इसके 16,604 यूनिट बेचे गए थें.

Photo: marutisuzuki.com

स्विफ्ट और पंच

वहीं चौथे नंबर पर 21,538 यूनिट के साथ स्विफ्ट और पांचवे नंबर पर कुल 21,313 यूनिट के साथ टाटा की सबसे सस्ती एसयूवी Punch रही है.

Photo:cars.tatamotors.com

कैसी है डिजायर

मारुति डिजायर 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कॉम्पैक्ट सेडान कार है. इसकी कीमत 6.26 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 9.36 लाख तक जाती है.

Photo: ITG

इंजन, परफॉर्मेंस

इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. जो 80 bhp की पावर और 111.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ये कार CNG वेरिएंट में भी आती है.

Photo: ITG

माइलेज

कंपनी का दावा है कि, इसका पेट्रोल वेरिएंट 25 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 33 किमी/किग्रा तक का माइलेज देने में सक्षम है.

Video: ITG

Read Next