6.26 लाख की इस कार पर टूट पड़े लोग, बिक गईं 2.3 लाख कारें
5 April 2026
By: Aaj Tak Auto
मारुति ने बेची 24 लाख गाड़ियां
मारुति सुजुकी के लिए बीता वित्तीय वर्ष (FY2026) बहुत ही शानदार रहा है. कंपनी ने पूरे साल भर में 24.23 लाख यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है.
Photo: PTI
घरेलू बाजार में 18.61 लाख वाहन
जिसमें से तकरीबन 18.61 लाख यूनिट्स को केवल घरेलू बाजार में बेचा गया है. और 4.48 लाख यूनिट को एक्सपोर्ट किया गया है.
Photo: PTI
पहली 5-स्टार रेटेड कार
इस दौरान मारुति सुजुकी ने कई नए मॉडलों को भी पेश किया. लेकिन ग्राहकों ने सबसे ज्यादा भरोसा कंपनी की पहली 5-स्टार रेटिंग वाली कार पर जताया है.
Photo: ITG
जमकर बिकी डिजायर
जी हां, मारुति सुजुकी की मशहूर कॉम्पैक्ट सेडान Maruti Dzire देश की बेस्ट सेलिंग कार बनी है. कंपनी ने इसके कुल 2.3 लाख यूनिट्स की बिक्री की है.
Photo: ITG
क्या कहते हैं अधिकारी
मारुति सुजुकी के सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने कहा एसयूवी डिमांड के बीच सेडान की ये सफलता बहुत शानदार है.
Photo: ITG
बढ़ा मार्केट शेयर
उन्होंने कहा कि, 2017 में सेडान सेगमेंट में हमारा मार्केट शेयर 45.8 प्रतिशत था. जो अब बढ़कर 57.2 प्रतिशत हो गया है.
Photo: ITG
ज्यादा ग्रोथ की उम्मीद
बनर्जी ने यह भी कहा कि, इस फाइनेंशियल ईयर (FY27) में पैसेंजर कार सेगमेंट तकरीबन 5% और ग्रो करेगा.
Photo: ITG
कैसी है डिजायर
मारुति डिजायर 1.2 पेट्रोल इंजन के साथ आती है. ये इंजन 80 Hp की पावर और 101Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. जिसे 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियर से जोड़ा गया है.
Photo: ITG
कितना देती है...
डिजायर सीएनजी वेरिएंट में भी उपलब्ध है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 25 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 33 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है.
Photo: ITG
इंटीरियर
इसके केबिन में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, रियर AC वेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: ITG
सेफ्टी फीचर्स
इसमें 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, हिल-होल्ड असिस्ट के साथ ESP, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Photo: ITG
कीमत
इसकी कीमत 6.25 लाख रुपये से लेकर 9.31 लाख रुपये तक जाती है. इसके सीएनजी वेरिएंट की शुरुआती कीमत 8.03 लाख रुपये है.