नेक्सन-क्रेटा सब रह गए पीछे! 6.84 लाख की इस सेफेस्ट कार पर टूट पड़े लोग

8 August 2025

BY: Aaj Tak Auto

नए ब्रांड्स के एंट्री के मामले में बीती जुलाई काफी बेहतर रही है. इस महीने टेस्ला और विनफास्ट जैसे ब्रांड ने इंडियन मार्केट में एंट्री की. 

जोरदार रही जुलाई

Photo: Tesla.com

वहीं कारों की बिक्री के लिहाज से बीता महीना औसत दर्जे का रहा. लेकिन एक कॉम्पैक्ट सेडान ने अपनी शानदार बिक्री से सेल्स चार्ट में बड़ी फेरबदल की है.

एक कार ने बदला सेल्स चार्ट

Photo: Marutisuzuki.com

5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली इस कार ने सबको पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 की पोजिशन पर कब्जा किया है. तो आइये देखें जुलाई में बेची जाने वाली टॉप 5 बेस्ट सेलिंक कारों की लिस्ट-

देखें बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट

Photo: Marutisuzuki.com

मारुति स्विफ्ट जुलाई में पांचवे पायदान पर रही. इस कार के कुल 14,190 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल जुलाई में बेचे गए 16,854 यूनिट के मुकाबले 16% कम है.

कीमत: 6.49 लाख

Photo: Marutisuzuki.com

5. Maruti Swift

मारुति की टॉल ब्वॉय वैगनआर के कुल 14,710 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल जुलाई में बेचे गए 16,191 यूनिट के मुकाबले तकरीबन 9% कम है. 

कीमत: 5.79 लाख

Photo: Marutisuzuki.com

4. Maruti Wagon R

मारुति अर्टिगा तीसरे पोजिशन पर रही. इसके कुल 16,604 बेचे गए हैं. जो पिछले साल जुलाई में बेचे गए 15,701 यूनिट के मुकाबले तकरीबन 6% ज्यादा है.

कीमत: 9.12 लाख

Photo: Marutisuzuki.com

3. Maruti Ertiga

हुंडई की मिड-साइज एसयूवी क्रेटा सेकंड पोजिशन पर है. इसके कुल 16,898 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल जुलाई में बेचे गए 17,350 यूनिट की तुलना में 3% कम है.

कीमत: 11.11 लाख

Photo: hyundai.com

2. Hyundai Creta

मारुति डिजायर सबको पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 बनी है. इसके कुल 20,895 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल जुलाई में बेचे गए 11,647 यूनिट के मुकाबले 79% ज्यादा है. 

कीमत: 6.84 लाख

Photo: ITG

1. Maruti Dzire

बता दें कि, मारुति डिजायर ब्रांड की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है. ये मारुति की पहली कार है जिसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है. 

सेफेस्ट सेडान कार

Photo: Globalncap.org

1. Maruti Dzire

Read Next