जानदार रही जुलाई! इस महीने लॉन्च हुईं ये धांसू गाड़ियां, देखें लिस्ट

26 July 2026

BY: Aaj Tak Auto

जानदार रही जुलाई

जुलाई 2026 ऑटो इंडस्ट्री के लिए काफी हलचल भरा महीना रहा. इस महीने बाजार में एक-दो नहीं, बल्कि कई नई कार-बाइक्स और स्कूटरों ने एंट्री की. 

Video: ITG

मिलेंगे कई ऑप्शन

किसी कंपनी ने अपनी सबसे लोकप्रिय SUV का फेसलिफ्ट उतारा, तो किसी ने अपने पोर्टफोलियो की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को पेश किया है.

Photo; Byd.com

देखें लिस्ट

तो आइये जानें उन कार, बाइक्स और स्कूटर के बारे में जो इस महीने बाजार में लॉन्च हुई हैं. देखें लिस्ट-

Photo; Byd.com

कीमत: 7.39 लाख

Brezza फेसलिफ्ट को नए फ्रंट डिजाइन, अपडेटेड इंटीरियर, ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. इसमें अब 1.0 लीटर टर्बोजेट पेट्रोल इंजन और अंडर बॉडी CNG टैंक दिया गया है.

Photo; Marutisuzuki.com

Maruti Brezza

कीमत: 47.99 लाख

Honda ZR-V भारत में 2.0 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ आती है. कंपनी का दावा है ये कार 22.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है.

Photo; Hondacarsindia.com

Honda ZR-V

कीमत: 10.49 लाख

डस्टर पर बेस्ड नई निसान टेकटॉन मॉडर्न डिजाइन, ADAS फीचर्स और टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आई है. इसका मुकाबला क्रेटा और सेल्टॉस जैसी कारों से है.

Photo; ITG

Nissan Tekton

कीमत: 4.53 लाख

Kwid फेसलिफ्ट इसी महीने लॉन्च हुई है. इसमें नया फ्रंट लुक, अपडेटेड केबिन और एक्स्ट्रा फीचर्स दिए गए हैं, जबकि 1.0 लीटर का इंजन पहले जैसा ही मिलेगा.

Photo; Renault.co.in

Renault Kwid

कीमत: 66.99 लाख

स्कोडा ने पहली बार भारत में Kodiaq RS लॉन्च की है. यह कंपनी की परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड 7-सीटर SUV है, जिसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और AWD मिलता है.

Photo; Skoda.com

Skoda Kodiaq RS

कीमत: 66.10 लाख

लेक्सस ने नई ES 350h लग्जरी हाइब्रिड सेडान को भारतीय बाजार में लॉन्च किया. इसमें 2.5 लीटर का फोर सिलेंडर इंजन दिया गया है.

Photo; lexusindia.co.in

Lexus ES 350h

कीमत: 13.50 लाख

किआ की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी Syros EV लॉन्च हुई है. ये कार दो बैटरी पैक (42 - 51.4 kWh) में आती है. जो क्रमश: (443 - 526 किमी) रेंज देते हैं. 

Photo; Kia.com

Kia Syros EV

कीमत: 1.45 करोड़

मर्सिडीज-बेंज ने AMG E53 प्लग-इन हाइब्रिड को भारत में लॉन्च किया है. यह हाई-परफॉर्मेंस लग्जरी सेडान पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के कॉम्बिनेशन के साथ आती है.

Photo; ITG

Mercedes-AMG E53 

कीमत: 2.81 लाख

यामाहा ने जुलाई में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox-E लॉन्च किया. इसमें 1.5kWh के दो रिमूवेबल बैटरियां दी गई हैं, जो 117 किमी की रेंज देती हैं.

Photo; Yamaha-motor-india.com

Yamaha Aerox-E

कीमत: 1.44 लाख

हीरो मोटोकॉर्प ने वीएक्स2 फैमिली में चौथा मॉडल लॉन्च किया है. इसमें 4.4kWh की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 187 किमी की ड्राइविंग रेंज देता है.

Photo; vidaworld.com

Vida VX2

कीमत: 1.87 लाख

क्लॉसिक 350 को कंपनी ने दो नए फीचर्स (असिस्ट स्लीपर क्लच और यूएसबी C-टाइप) के साथ लॉन्च किया है. इसमें पहले की तरह 349 सीसी का इंजन मिलता है. 

Photo; ITG

Classic 350

Read Next