7.40 लाख की SUV का जबर क्रेज! लॉन्च होते ही 60,000 कारें बुक

6 September 2026

By: Aaj Tak Auto

Maruti Brezza लॉन्च

मारुति सुजुकी ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी मशहूर कॉम्पैक्ट एसयूवी Maruti Brezza के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया था.

Photo: Marutisuzuki.com

कीमत है इतनी

कंपनी ने इस एसयूवी को बीते 24 जुलाई को 7.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था.

Photo: Marutisuzuki.com

60 हजार कारें बुक

तकरीबन 6 हफ्ते बीत जाने के बाद इस एसयूवी की बुकिंग रिपोर्ट सामने आई है. अब तक इस एसयूवी के 60,000 यूनिट बुक किए जा चुके हैं.

Photo: Marutisuzuki.com

क्या कहती है कंपनी

बीते कल Maruti Baleno फेसलिफ्ट के लॉन्च के मौके पर मारुति सुजुकी के सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने इस बात की जानकारी दी.

Photo: Marutisuzuki.com

मिला जबरदस्त रिस्पांस

बनर्जी ने कहा कि, नई Maruti Brezza को ग्राहकों की तरफ से शानदार रिस्पांस मिल रहा है. पिछले 6 हफ्ते में इसके बुकिंग का आंकड़ा 60,000 यूनिट पार कर चुका है.

Photo: Marutisuzuki.com

कैसी है नई Brezza

Maruti Brezza के नए फेसलिफ्ट मॉडल में नए डिजाइन का फ्रंट ग्रिल, नया बंपर और नए डिजाइन के स्किड प्लेट्स दिए गए हैं.

Photo: Marutisuzuki.com

Brezza का साइज

इस एसयूवी की लंबाई 3,995 मिमी, चौड़ाई 1,790 मिमी, उंचाई 1,685 मिमी है. इसमें 2,500 मिमी का व्हीलबेस मिलता है. 

Photo: Marutisuzuki.com

इंजन ऑप्शन

ये एसयूपी दो पेट्रोल इंजन (1.0 लीटर टर्बो और 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड) के साथ आ रही है. CNG वेरिएंट को 1.5 लीटर इंजन के साथ पेश किया गया है.

Photo: Marutisuzuki.com

कैसा है केबिन

नई Brezza के केबिन में पहले की तरह ब्लैक और ब्राउन थीम मिलता है. डुअल-टोन लैदर सीट, अपडेटेड अपहोल्सट्री और नया HVAC सिस्टम दिया गया है.

Photo: Marutisuzuki.com

बड़ा इंफोटेंमेंट सिस्टम

इसमें पहले के 9-इंच के मुकाबले बड़ा 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा 64 एम्बीएंट लाइटिंग को भी शामिल किया गया है.

Photo: Marutisuzuki.com

मिलते हैं ये फीचर्स

इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), ब्लाइंड स्पॉट वॉर्निंग, क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, सेफ एग्जिट वॉर्निंग, वायरलेस फोन चार्जर मिलते हैं.

Photo: Marutisuzuki.com

शानदार माइलेज

कंपनी का दावा है नई ब्रेजा का पेट्रोल वेरिएंट 21.09 किमी प्रतिलीटर और CNG वेरिएंट 26.9 किमी प्रतिकिग्रा तक का माइलेज देने में सक्षम है.

Photo: Marutisuzuki.com

Read Next