24 June 2026
By: Aaj Tak Auto
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को एक तगड़ा अपडेट देने की तैयारी में है.
Photo: Marautisuzuki.com
कंपनी अपनी मशहूर कॉम्पैक्ट एसयूवी Maruti Brezza के नए अपडेट मॉडल को बाजार में उतारने वाली है. इसे अगले महीने पेश किया जा सकता है.
Photo: Marautisuzuki.com
ख़ास बात ये है कि, नई मारुति ब्रेजा में अब तक का सबसे बड़ा पावरट्रेन अपडेट देखने को मिलेगा. ये एसयूवी पहली बार टर्बो इंजन के साथ पेश हो सकती है.
Photo: Marautisuzuki.com
2016 में लॉन्च होने के बाद से Brezza हमेशा एक ही पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध रही है. लेकिन नई Brezza में ग्राहकों को दो पेट्रोल इंजन विकल्प मिल सकते हैं.
Photo: Marautisuzuki.com
मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन पहले की तरह उपलब्ध रहेगा. इसके साथ कंपनी Fronx में इस्तेमाल होने वाला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी देगी.
Photo: Marautisuzuki.com
टर्बो इंजन का मतलब है ज्यादा पावर और बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरिएंस. खासकर तक जब आप हाईवे पर ड्राइवर कर रहे हों या ओवरटेक कर रहे हों.
Photo: Marautisuzuki.com
नई 1.0-लीटर टर्बो इंजन न केवल परफॉर्मेंस बढ़ाएगा, बल्कि इससे कंपनी को टैक्स बेनिफिट्स भी मिलेंगे.
Photo: Marautisuzuki.com
नियमों के अनुसार, 1,200 सीसी से कम इंजन क्षमता वाली सब-4 मीटर गाड़ियों पर कम टैक्स लागू होता है. इसका सीधा फायदा एसयूवी की कीमत में देखने को मिल सकता है.
Photo: Marautisuzuki.com
रिपोर्ट के अनुसार, मारुति सुजुकी अपनी नई ब्रेजा में अंडरबॉडी CNG टैंक का इस्तेमाल करेगी. इससे सीएनजी ओनर्स को बूट स्पेस से समझौता नहीं करना पड़ेगा.
Photo: Marautisuzuki.com
नई Brezza में डिजाइन में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. लेकिन SUV को ज्यादा फ्रेश लुक देने के लिए कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए जा सकते हैं.
Photo: Marautisuzuki.com
इसके अलावा सेफ्टी फीचर्स को बढ़ाया जा सकता है. इसमें नई टेक्नोलॉजी, मॉडर्न फीचर्स और बेहतर कनेक्टेड कार फेसिलिटी मिलने की उम्मीद है.
Photo: Marautisuzuki.com
भारत का सब-4 मीटर SUV सेगमेंट काफी बड़ा और टफ है. 2025 में कुल पैसेंजर व्हीकल सेल्स में इसकी हिस्सेदारी 30 प्रतिशत से ज्यादा रही है.
Photo: Marautisuzuki.com
नई ब्रेजा बाजार में आने के बाद हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, किआ सॉनेट, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, स्कोडा काईलैक जैसी कारों को टक्कर देगी.
Photo: Marautisuzuki.com