20 July 2026
By: Aaj Tak Auto
मारुति सुजुकी अपनी सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Brezza का नया फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुकी है.
Photo: Marutisuzuki.com
यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक है और लंबे समय से इसके फेसलिफ्ट मॉडल का इंतजार था.
Photo: Marutisuzuki.com
नई Maruti Brezza को आगामी 24 जुलाई को बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा. इसकी आधिकारिक बुकिंग भी हाल ही में शुरू हुई है.
Photo: Marutisuzuki.com
इच्छुक ग्राहक इस एसयूवी को कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट या डीलरशिप के माध्यम से 11,000 रुपये में बुक कर सकते हैं.
Photo: Marutisuzuki.com
अब लॉन्च से पहले नई Maruti Brezza डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो चुकी है. हाल ही में इसे डीलरशिप पर स्पॉट किया गया है.
Photo: YT/@Nick Audience
हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नई Brezza फेसलिफ्ट को ट्रक से उतारते हुए देखा जा सकता है.
Photo: YT/@Nick Audience
वीडियो में दिख रही एसयूवी लोअर वेरिएंट लग रही है, जिसमें स्टील व्हील दिए गए हैं. नई Brezza के फ्रंट लुक में कई बदलाव किए गए हैं.
Photo: YT/@Nick Audience
इसमें नए डिजाइन की हेडलाइट्स, नई ग्रिल और नया फ्रंट बंपर दिया गया है. फॉग लैंप हाउसिंग भी अब पहले से अलग ट्रायएंगल शेप में नजर आती है.
Photo: YT/@Nick Audience
उम्मीद है कि बेस वेरिएंट में प्रोजेक्टर हैलोजन हेडलाइट्स मिलेंगी, जबकि टॉप वेरिएंट में एलईडी हेडलाइट्स और एलईडी फॉग लैंप दिए जा सकते हैं.
Photo: Marutisuzuki.com
केबिन का लेआउट पहले जैसा रहेगा, लेकिन इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कुछ नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं.
Photo: Marutisuzuki.com
नई Brezza का सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में देखने को मिल सकता है. इसमें पहली बार 1.0 लीटर BoosterJet टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है.
Photo: Marutisuzuki.com
यही इंजन Fronx Turbo में भी इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि Brezza के लिए इस इंजन की ट्यूनिंग अलग हो सकती है, जिससे ज्यादा पावर आउटपुट मिलेगा.
Photo: Marutisuzuki.com
फ्रॉन्क्स में ये 1.0 लीटर 3-सिलेंडर इंजन 99 bhp की पावर और 147.6 Nm का टॉर्क देता है. नई Brezza में ये इंजन 120 बीएचपी तक पावर दे सकता है.
Photo: Marutisuzuki.com
इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलने की संभावना है, जो इस एसयूवी के लिए पहली बार होगा. इसके अलावा 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर AMT का भी ऑप्शन मिलेगा.
Photo: Marutisuzuki.com
इसके अलावा CNG वेरिएंट में अंडरबॉडी CNG टैंक मिलने की उम्मीद है, जिससे बूट स्पेस पहले के मुकाबले ज्यादा मिलेगा.
Photo: Marutisuzuki.com
लॉन्च से पहले कीमत के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. लेकिन अपडेट के बाद ये मौजूदा मॉडल (8.26 लाख रुपये) से थोड़ी महंगी हो सकती है.
Photo: ITG