23 July 2026
By: Aaj Tak Auto
मारुति सुजुकी अपनी मशहूर कॉम्पैक्ट एसयूवी Maruti Brezza के नए फेसिलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.
Photo: ITG
जानकारी के अनुसार मारुति सुजुकी अपनी इस एसयूवी को कल यानी 24 जुलाई को बिक्री के लिए लॉन्च करेगी.
Photo: ITG
हाल ही में इसकी आधिकारिक बुकिंग भी शुरू की गई थी. जिसे ग्राहक 11,000 रुपये में बुक कर सकते हैं.
Photo: ITG
लेकिन लॉन्च से पहले ही Maruti Brezza की क्रैश टेस्ट रिपोर्ट सामने आ गई है. इस एसयूवी को Bharat NCAP द्वारा क्रैश टेस्ट किया गया है.
Photo: bncap.in
नई Brezza को इस क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. ऐसे में ये मारुति सुजुकी के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.
Photo: bncap.in
मौजूदा ब्रेजा को साल 2018 में क्रैश टेस्ट किया गया था. उस वक्त इस एसयूवी को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग मिली थी.
Photo: bncap.in
Brezza ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.41 प्वाइंट हासिल किए. वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में इसे 49 में से 43 अंक मिले.
Photo: bncap.in
फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में नई Brezza ने 16 में से 14.41 अंक हासिल किए. वहीं साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे पूरे 16 में से 16 अंक मिले.
Photo: bncap.in
टेस्ट के दौरान ड्राइवर और आगे बैठे यात्री के सिर, गर्दन, पैरों और शरीर के निचले हिस्से की सुरक्षा को अच्छा माना गया.
Photo: bncap.in
आगे बैठे यात्री के चेस्ट एरिया के सेफ्टी को भी अच्छा बताया गया, जबकि ड्राइवर चेस्ट एरिया इम्पैक्ट पर सेफ्टी को पर्याप्त माना गया है.
Photo: bncap.in
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में नई Brezza ने डायनेमिक टेस्ट में पूरे 24 में से 24 अंक हासिल किए. चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम इंस्टॉलेशन के लिए भी इसे पूरे 12 में से 12 अंक मिले.
Photo: bncap.in
वहीं व्हीकल असेसमेंट में इसे 13 में से 7 अंक मिले हैं. इस क्रैश टेस्ट से साफ है कि नई ब्रेजा पहले से और भी ज्यादा बेहतर और मजबूत होकर वापसी कर रही है.
Photo: bncap.in
ये क्रैश टेस्ट Brezza ZXI+ 1.5L 6AT वेरिएंट पर किया गया था. लेकिन सभी 11 वेरिएंट्स पर लागू होगी. इनमें LXI, VXI, ZXI और ZXI+ शामिल हैं.
Photo: bncap.in
ये वेरिएंट 1.5-लीटर 6-स्पीड मैनुअल, 1.5-लीटर 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 1.0-लीटर टर्बो 6-स्पीड मैनुअल पावरट्रेन के साथ आते हैं.
Photo: bncap.in
नई ब्रेजा में बतौर स्टैंडर्ड इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), कर्टेन एयरबैग, पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए सिस्टम और सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Photo: bncap.in