14 July 2026
By: Ashwin Satyadev
मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Maruti Brezza के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है.
Photo: marutisuzuki.com
आज कंपनी ने अपनी इस बेस्ट सेलिंग एसयूवी की ऑफिशियल बुकिंग शुरू करने का ऐलान किया है. जिसे 11,000 रुपये में बुक किया जा सकता है.
Photo: marutisuzuki.com
इच्छुक ग्राहक नई Maruti Brezza को कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से बुक कर सकते हैं.
Photo: marutisuzuki.com
नई Maruti Brezza को आगामी 23 जुलाई को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा. उसी वक्त इसकी कीमतों का ऐलान होगा.
Photo: marutisuzuki.com
Maruti Brezza को पहली बार साल 2016 में लॉन्च किया गया था. अब तक इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के 14 लाख से ज्यादा यूनिट बेचे जा चुके हैं.
Photo: marutisuzuki.com
नई ब्रेजा में कंपनी कई बड़े बदलाव करेगी. इसे बिल्कुल नए लुक और डिजाइन के साथ ही नया इंजन ऑप्शन मिलने की भी उम्मीद है.
Photo: marutisuzuki.com
इसमें कुछ नए कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे. इसमें नया फ्रंट और रियर डिजाइन, नए अलॉय व्हील और कुछ छोटे-छोटे स्टाइल अपडेट दिए जा सकते हैं.
Photo: marutisuzuki.com
नई Brezza के इंटीरियर में नया केबिन थीम, अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया यूजर इंटरफेस और पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है.
Photo: marutisuzuki.com
इसके अलावा कंपनी कुछ नए कम्फर्ट और यूटिलिटी वाले फीचर्स भी जोड़ सकती है, जिससे ड्राइविंग एक्सपीरिएंस और बेहतर हो सकता है.
Photo: marutisuzuki.com
नई Brezza Facelift का सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में देखने को मिल सकता है. इसमें पहली बार 1.0-लीटर Boosterjet टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है.
Photo: marutisuzuki.com
यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्पों के साथ आ सकता है.
Photo: marutisuzuki.com
लॉन्च के बाद मारुति ब्रेजा का मुकाबला किआ सॉनेट, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, हुंडई वेन्यू, स्कोडा काइलैक और किआ सिरोस जैसी गाड़ियों से है.
Photo: ITG
नए अपडेट के बाद कीमतों में इजाफा संभव है. मौजूदा मारुति ब्रेजा की कीमत 8.26 लाख रुपये से शुरू होकर 13.01 लाख रुपये तक जाती है.
Photo: marutisuzuki.com