26 July 2026
By: Aaj Tak Auto
मारुति सुजुकी ने भारत में नई 2026 Brezza Facelift लॉन्च कर दी है. नई ब्रेजा में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं, जो इसे पिछले मॉडल से अलग बनाते हैं.
Photo: ITG
आकर्षक लुक और दमदार सेफ्टी फीचर्स से लैस नई Brezza की शुरुआती कीमत 7.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.
Photo: ITG
नई Brezza पहले से ज्यादा मॉडर्न, नए इंजन ऑप्शन और कई नए फीचर्स के साथ आई है. अब बेस मॉडल LXi में भी कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए हैं.
Photo: Marutisuzuki.com
अगर आप नई Brezza का बेस वेरिएंट खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि इस सबसे सस्ते वेरिएंट में आपको क्या-क्या मिलेगा.
Photo: Marutisuzuki.com
नई Brezza को कंपनी चार वेरिएंट LXi, VXi, ZXi और ZXi+ में लेकर आई है. SUV में ग्राहकों को तीन पावरट्रेन विकल्प मिलते हैं.
Photo: ITG
इनमें 1.5 लीटर K15C नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.0 लीटर टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन और CNG ऑप्शन शामिल है.
Photo: ITG
Brezza का बेस LXi वेरिएंट सिंपल लेकिन बेहतर डिजाइन के साथ आता है. इसमें फुल व्हील कवर वाले स्टील व्हील, हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं.
Photo: Marutisuzuki.com
इसके अलावा LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स, रूफ एंड स्पॉइलर, बिना क्रोम के पेंटेड फ्रंट ग्रिल, LED टेललैंप और डुअल-टोन फिनिश वाली बॉडी क्लैडिंग दी गई है.
Photo: Marutisuzuki.com
ध्यान देने वाली बात ये है कि, इस वेरिएंट में केवल मोनो-टोन कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं. यानी ग्राहकों को डुअल-टोन कलर के लिए हायर वेरिएंट पर जाना होगा.
Photo: Marutisuzuki.com
LXi वेरिएंट का इंटीरियर डुअल-टोन थीम के साथ आता है. इसमें फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, ब्लैक डैशबोर्ड फिनिश, आगे और पीछे पावर विंडो दिए गए हैं.
Photo: Marutisuzuki.com
इसके अलावा ड्राइवर विंडो के लिए ऑटो अप-डाउन फंक्शन, मैनुअल AC के साथ रियर AC वेंट, कीलेस एंट्री, टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग और फ्रंट एक्सेसरी सॉकेट मिलता है.
Photo: Marutisuzuki.com
नई Brezza LXi में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ABS, हिल होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, 3-पॉइंट सीट बेल्ट दिया गया है.
Photo: Marutisuzuki.com
ख़ास बात ये है कि, Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में नई ब्रेजा को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है. जो सभी वेरिएंट पर लागू होगी.
Photo: Marutisuzuki.com
कंपनी का दावा है कि, इसका पेट्रोल वेरिएंट 21.09 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 26.9 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है.
Photo: Marutisuzuki.com
यदि CNG वेरिएंट की बात करें तो दिल्ली में CNG की कीमत 83 रुपये प्रतिकिग्रा है. और इसका सीएनजी वेरिएंट 26 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है.
Photo: Marutisuzuki.com
इस हिसाब से CNG वेरिएंट की रनिंग कॉस्ट तकरीबन 3.30 रुपये प्रतिकिमी होगी. वहीं पेट्रोल वेरिएंट की रनिंग कॉस्ट लगभग 5 रुपये प्रतिकिमी होगी.
Photo: Marutisuzuki.com
CNG केवल LXi, VXi और ZXi वेरिएंट में उपलब्ध है और इसके साथ सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. टॉप मॉडल ZXi+ में CNG का विकल्प नहीं दिया गया है.
Photo: Marutisuzuki.com