01 Sep 2026
By: Aajtak Auto
मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट की लॉन्च के बाद से बंपर डिमांड है. लॉन्च होने के महज 35 दिनों में इस कार की बुकिंग 50 हजार पार पहुंच गई है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी इंडिया के सीनियर एक्जीक्यूटिव पार्थो बनर्जी ने इसकी जानकारी अगस्त 2026 की सेल्स कॉल के दौरान दी है.
Photo: marutisuzuki.com
कंपनी ने बताया कि ब्रेजा टर्बो की मजबूत मांग है और अंडर बॉडी सीएनजी भी लोगों को पसंद आ रहा है. कंपनी ने बताया कि उनकी गाड़ियों पर 1.8 लाख पेंडिंग बुकिंग हैं.
Photo: marutisuzuki.com
पार्थो ने बताया कि कार की लॉन्चिंग के महज 35 दिनों में हमें 50 हजार से ज्यादा बुकिंग मिली हैं. हमने तीन मॉडल्स को लॉन्च किया है और तीनों की मांग अच्छी है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल, अंडर बॉडी सीएनजी वेरिएंट और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है.
Photo: marutisuzuki.com
उन्होंने बताया कि हमारे पास 35 हजार के लगभग पेंडिंग बुकिंग है, जबकि इस कार पर वेटिंग पीरियड दो महीनों तक बढ़कर पहुंच गया है.
Photo: marutisuzuki.com
पार्थों ने कहा कि फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए उनकी प्रोडक्शन और सप्लाई चेन मेहनत से काम कर रही है, जिससे लोगों को डिलीवरी समय पर मिल सके.
Photo: ITG
मारुति ने बताया कि उनकी कुल सेल का लगभग 32 फीसदी हिस्सा एसयूवीज से आ रहा है. ब्रेजा कंपनी के पोर्टफोलियो का एक मजबूत हिस्सा है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट की कीमत 7.39 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट का माइलेज 26KM प्रति KG का है.
Photo: marutisuzuki.com