8.26 लाख कीमत, 22KM माइलेज! 14 लाख लोगों ने खरीदी ये SUV

3 March 2026

By: Aaj Tak Auto

कॉम्पैक्ट SUV की डिमांड

भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट तेजी से मशहूर हुआ है. पिछले एक दशक में इस सेगमेंट में एक से बढ़कर एक नए मॉडलों ने एंट्री की है.

Photo: cars.tatamotors.com

Maruti Brezza

लेकिन जो मुकाम Maruti Brezza ने हासिल किया है. वो सबसे अगल है. मारुति ब्रेजा भारत में अपनी बिक्री के 10 साल पूरे करने जा रही है.

Photo: Marutisuzuki.com

जब शुरू हुआ कॉम्पैक्ट SUV का दौर

भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की नींव Premier Rio ने रखी थी, जबकि इसे पॉपुलर बनाने का काम Ford EcoSport ने किया. 

Photo: ITG

Brezza का दशकों पुराना क्रेज

हालांकि, समय के साथ ये दोनों मॉडल बंद हो गए. इसके बाद कई कंपनियां इस सेगमेंट में उतरीं, लेकिन मारुति ब्रेजा बीते 10 सालों से लगातार बेस्ट सेलिंग कार बनी हुई है.

Photo: Marutisuzuki.com

10 साल पहले हुई थी लॉन्च

मारुति ने फर्स्ट जनरेशन ब्रेजा को 8 मार्च 2016 को लॉन्च किया था. उस वक्त इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये थी.

Photo: globalsuzuki.com

पहले मिलता था डीजल इंजन

लॉन्च के समय इसमें सिर्फ 1.3 लीटर डीजल इंजन मिलता था, जो 89 बीएचपी की पावर देता था. मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स का विकल्प था.

Photo: Marutisuzuki.com

सेफ्टी में 4 स्टार रेटिंग

साल 2018 में ब्रेजा ने ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार हासिल किए. यह उस समय सेगमेंट के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी और ब्रेजा की सेफ्टी इमेज और मजबूत हो गई.

Photo: globalncap.org

मिड लाइफ अपडेट 

BS6 नॉर्म्स लागू होने के साथ मारुति ने डीजल इंजन को पूरी तरह बंद कर दिया. इसकी जगह 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया. एएमटी की जगह 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक आया. 

Photo: Marutisuzuki.com

सेकंड जनरेशन और नए फीचर्स

सेकंड जनरेशन में ‘विटारा’ नाम हटाकर इसे सिर्फ ब्रेजा कहा गया. इसमें सनरूफ और फैक्ट्री फिटेड CNG जैसे फीचर्स पहली बार मिले. 

Photo: Marutisuzuki.com

केबिन में बड़े बदलाव

केबिन में 9 इंच का बड़ा टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, बेहतर साउंड सिस्टम और ज्यादा सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए. मैनुअल वेरिएंट में भी ESP और 6 एयरबैग दिए गए.

Photo: Marutisuzuki.com

बेहतर माइलेज

ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर में अपग्रेड किया गया, जिसमें पैडल शिफ्टर्स भी मिले. पेट्रोल इंजन में ड्यूल इंजेक्टर सिस्टम मिला. जिससे माइलेज बेहतर हुआ.

Photo: Marutisuzuki.com

बेहतर माइलेज

जहां पुरानी ब्रेजा का माइलेज करीब 17 से 18 किमी/लीटर था, वहीं नई ब्रेजा 20-22 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है.

Photo: Marutisuzuki.com

बेचे गए 14 लाख से ज्यादा यूनिट

फर्स्ट जेनरेशन से लेकर अब तक इस एसयूवी के 14 लाख से ज्यादा यूनिट बेचे जा चुके हैं. साल 2024 में इसके सबसे ज्यादा 1.88 लाख यूनिट्स बेचे गए.

Photo: Marutisuzuki.com

कीमत है इतनी

मौजूदा ब्रेजा की कीमत 8.26 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 13.01 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

Photo: Marutisuzuki.com

Read Next