31 August 2026
By: Aaj Tak Auto
ऑटो इंडस्ट्री के लिए सितंबर का महीना काफी हलचल भरा रहने वाला है. इस महीने कई शानदार कारें बाजार में दस्तक देने वाली हैं.
Video: ITG
मारुति सुजुकी से लेकर बीएमडब्ल्यू तक कई कार कंपनियों ने फेस्टिव सीजन से पहले बड़ी तैयारी कर रखी है.
Photo: Bmw.com
यदि आप भी एक नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो तैयार हो जाइये. अगले महीने से बाजार में हैचबैक से लेकर एसयूवी और सेडान के कई ऑप्शन आ रहे हैं. देखें लिस्ट-
Photo: Global Susuzki
Kia Sorento हाइब्रिड को 4 सितंबर को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा, जो हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ प्रीमियम SUV सेगमेंट में एंट्री करेगी.
Photo: Kia.com
मारुति बलेनो के फेसलिफ्ट को 5 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें डिजाइन और फीचर्स में कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे.
Photo: Global Suzuki
BMW अपनी फ्लैगशिप 7 Series सेडान का मिड-लाइफ अपडेट 11 सितंबर को लॉन्च करेगी, जबकि इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है.
Photo: Bmw.com
BMW अपनी इलेक्ट्रिक सेडान i7 की बुकिंग शुरू कर दी है. इसमें 112.5 kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है, जो 625 किमी की रेंज देगी.
Photo: Bmw.com
स्कोडा ने अपनी सेडान स्लॉविया की बुकिंग शुरू कर दी है, हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत का ऐलान नहीं किया है. इसे भी इसी महीने लॉन्च किया जाएगा.
Photo: Skoda-auto.co.in
Renault अपनी लोकप्रिय एमपीवी Triber में नया टर्बो-पेट्रोल इंजन जोड़ने की तैयारी में है. इस कार को भी इसी महीने बाजार में उतारा जाएगा.
Photo: Renault.co.in