6 September 2026
By: Ashwin Satyadev
मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक Baleno को बड़े अपडेट के साथ आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है.
Photo: Nexaexperience.com
नई Maruti Baleno फेसलिफ्ट की शुरुआती कीमत 6.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. जो पिछले मॉडल के (5.99 लाख) से 10,000 रुपये महंगी है.
Photo: Nexaexperience.com
नई बलेनो के डिज़ाइन में सबसे ज्यादा बदलाव कार के फ्रंट में देखने को मिलते हैं. कंपनी ने इसकी ग्रिल को पहले से बड़ा किया है.
Photo: Nexaexperience.com
नई ग्रिल में दो हॉरिजॉन्टल स्लैट्स और नया मेश पैटर्न दिया गया है. खास बात यह है कि ग्रिल के अंदर ADAS का रडार मॉड्यूल भी लगाया गया है.
Photo: Nexaexperience.com
Suzuki का लोगो अब ग्रिल के बीच में नहीं बल्कि ग्रिल और बोनट के बीच ऊपर की तरफ दिया गया है. बड़े ग्रिल को जगह देने के लिए फ्रंट बंपर का डिजाइन भी बदला गया है.
Photo: Nexaexperience.com
LED फॉग लैंप्स को भी नया डिजाइन मिला है. इसके अलावा फ्रंट फेंडर्स पर क्रोम गार्निश और शार्क-फिन एंटीना जैसे नए बदलाव किए गए हैं.
Photo: Nexaexperience.com
साइड और रियर प्रोफाइल में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है. पीछे का डिजाइन भी मौजूदा मॉडल जैसा ही है. अलॉय व्हील्स में भी बड़ा बदलाव नहीं है.
Photo: Nexaexperience.com
नई Baleno के केबिन में नए लेदरेट सीट्स, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स और प्रीमियम साउंड सिस्टम दिया गया है. फ्रंट सीटों में वेंटिलेशन फीचर इस सेगमेंट में पहली बार मिलेगा.
Photo: Nexaexperience.com
कार में कूलिंग के साथ वायरलेस चार्जर भी दिया गया है. हालांकि टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट कंसोल का साइज पहले जैसा ही रखा गया है.
Photo: Nexaexperience.com
नई Baleno में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है. यही इंजन कंपनी की Swift और Dzire में भी इस्तेमाल किया जाता है.
Photo: Nexaexperience.com
इंजन के साथ मैनुअल और AGS ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. कंपनी का दावा है कि नए इंजन के साथ Baleno की माइलेज पहले के मुकाबले बेहतर हुई है.
Photo: Nexaexperience.com
Baleno का मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट 23.80 किमी/लीटर की फ्यूल एफिशिएंसी देता है. वहीं AGS वेरिएंट की माइलेज 24.77 किमी/लीटर है.
Photo: Nexaexperience.com
Baleno का CNG वर्जन भी नए Z12E इंजन के साथ उपलब्ध है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है. CNG का माइलेज 33.61 किमी/किग्रा है.
Photo: Nexaexperience.com
Baleno की सेफ्टी जबरदस्त हो गई है. इसमें लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) पैकेज दिया जा रहा है है.
Photo: Nexaexperience.com
ADAS पैकेज में अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, एडवांस्ड इमरजेंसी ब्रेकिंग और हाई-बीम असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं.
Photo: Nexaexperience.com
बलेनो के सेफ्टी पैकेज में सभी ट्रिम्स में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी शामिल हैं.
Photo: Nexaexperience.com
नई Maruti Baleno की लंबाई 3,990 मिमी, चौड़ाई 1,745 मिमी, ऊंचाई 1,530 मिमी और इसमें 2,520 मिमी का व्हीलबेस मिलता है.
Photo: Nexaexperience.com
पेट्रोल मॉडल में 37 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जबकि CNG मॉडल में 55 लीटर की क्षमता वाला सीएनजी टैंक मिलता है.
Photo: Nexaexperience.com