30KM माइलेज, ऑटोमेटिक CNG! बवाल मचाने आ रही नई Baleno

24 August 2026

By; Aaj Tak Auto

आ रही नई BALENO

मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक Baleno को जल्द ही बिल्कुल नए अवतार में पेश करने की तैयारी में है.

Photo: Global Suzuki

होंगे कई बड़े बदलाव

नई मारुति बलेनो के लुक और डिजाइन के साथ ही इंजन पावरट्रेन और सीएनजी वेरिएंट में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.

Photo: Global Suzuki

पहली बार CNG के साथ AMT

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Maruti Baleno को पहली बार CNG के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है.

Photo: Global Suzuki

डिजाइन में बदलाव

फेसलिफ्ट Baleno के एक्सटीरियर में भी कुछ बदलाव किए जाएंगे. कार के फ्रंट में नई डिजाइन की ग्रिल, अपडेटेड हेडलैंप और संशोधित बंपर मिलने की उम्मीद है. 

Photo: Global Suzuki

नए अलॉय व्हील

इसके अलावा नए डिजाइन के अलॉय व्हील भी दिए जा सकते हैं. पीछे की तरफ बंपर में बदलाव के साथ टेललैंप के आसपास भी मामूली अपडेट देखने को मिल सकते हैं.

Photo: Global Suzuki

चार इंजन-गियरबॉक्स

नई Baleno को चार अलग-अलग इंजन-गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन के साथ पेश किया जा सकता है.

Photo: Global Suzuki

मिलेंगे ये पावरट्रेन

इनमें पेट्रोल-मैनुअल, पेट्रोल-AMT, CNG-मैनुअल और CNG-AMT शामिल हैं. सबसे खास CNG-AMT सेटअप होगा.

Photo: Global Suzuki

मारुति की पहली कार

क्योंकि इसके साथ Baleno मारुति सुजुकी की पहली ऐसी फैक्ट्री-फिटेड CNG कार बन जाएगी, जिसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा.

Photo: Global Suzuki

बदलेगा इंजन!

Baleno में मौजूदा 1.2-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन की जगह मारुति सुजुकी का नया 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है.

Photo: Global Suzuki

स्विफ्ट, डिजायर वाला इंजन

यही इंजन कंपनी की Swift और Dzire में भी इस्तेमाल किया जा रहा है. इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा.

Video: ITG

शानदार होगा माइलेज

नए इंजन के साथ इसका माइलेज भी बढ़ने की उम्मीद है. मौजूदा पेट्रोल मॉडल 22 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 30 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.

Video: ITG

इन वेरिएंट में AMT

पेट्रोल-मैनुअल कॉम्बिनेशन सभी वेरिएंट में मिलने की उम्मीद है, जबकि पेट्रोल-AMT का विकल्प Delta वेरिएंट से ऊपर मिलेगा.

Photo: Global Suzuki

इन वेरिएंट में CNG

आमतौर मारुति बेस वेरिएंट में सीएनजी ऑप्शन नहीं देती है. इसलिए CNG पावरट्रेन सिर्फ Delta और Zeta वेरिएंट में ही मिलने की उम्मीद है.

Photo: Global Suzuki

मिलेंगे ये फीचर्स

नई Baleno के फीचर्स में भी बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है. इसके टॉप-स्पेक Alpha (O) वेरिएंट में Level 1 ADAS मिलने की उम्मीद है.

Photo: Global Suzuki

शानदार होगा केबिन

केबिन में मौजूदा 9-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन की जगह बड़ा 10.1-इंच टचस्क्रीन सिस्टम दिया जा सकता है. जो वायरलेस तकनीक से लैस होगा.

Photo: Global Suzuki

Nexa की सबसे सस्ती कार

चूंकि अब मारुति सुजुकी ने Ignis को डिस्कंटीन्यू कर दिया है. इसलिए Baleno कंपनी के प्रीमियम Nexa डीलरशिप से बेची जाने वाली सबसे सस्ती कार हो गई है.

Photo: Nexaexperience.com

कब होगी लॉन्च

मारुति सुजुकी की नई Baleno Facelift को भारतीय बाजार में 5 सितंबर 2026 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.

Photo: Global Suzuki

कितनी होगी कीमत

नए अपडेट के बाद कीमतों में बदलाव संभव है. मौजूदा समय में इस कार की कीमत 5.99 लाख से शुरू होकर 9.47 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

Photo: Global Suzuki

Read Next