17 August 2026
By: Aaj Tak Auto
कुछ गाड़ियां ऐसी होती हैं, जो अपने साथ एक पूरा इतिहास समेटे चलती हैं. मारुति की आने वाली नई प्रीमियम हैचबैक कुछ ऐसी ही है.
Photo: Marutisuzuki.com
तकरीबन 27 साल पहले मारुति ने अपनी एक ऐसी सेडान कार को लॉन्च किया था, जो उस वक्त बाजार में ब्रांड को एक नई पहचान दिलाई थी.
Photo: Marutisuzuki.com
हालांकि, वो कार बहुत ज्यादा सफल न हो सकी. जिसके बाद तकरीबन 16 साल बाद उसी नेमप्लेट के साथ प्रीमियम हैचबैक कार को लॉन्च किया गया.
Photo: globalsuzuki.com
हम बात कर रहे हैं Maruti Baleno की. जिसे 2015 में यानी 11 साल पहले लॉन्च किया गया था. अब कंपनी इसके फेसलिफ्ट मॉडल को उतारने जा रही है.
Photo: globalsuzuki.com
नई Baleno Facelift को कंपनी आगामी 5 सितंबर को बिक्री के लिए लॉन्च करेगी. इस प्रीमियम हैचबैक में कई बड़े बदलाव की उम्मीद है.
Photo: globalsuzuki.com
इसमें नए डिजाइन का हेडलाइट, बूमरैंग स्टाइल LED डे-टाइम-रनिंग लाइट (DRL's) दिया जा सकता है. इसके अलावा ग्रिल में कंपनी क्रोम का भी इस्तेमाल कर सकती है.
Photo: globalsuzuki.com
साइड प्रोफाइल में नए डिजाइन के अलॉय व्हील देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा नए रियर बंपर और टेल लाइट के साथ कार का एक्सटीरियर अपडेट होगा.
Photo: globalsuzuki.com
इसके केबिन में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, सिल्वर इंसर्ट के साथ नए डिजाइन का AC वेंट और नया स्टीयरिंग व्हील मिल सकता है.
Photo: globalsuzuki.com
केबिन को नए अपहोल्स्ट्री सीट और नए कलर थीम के साथ भी अपडेट किया जा सकता है. इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 स्पीकर और पावर्ड रियर व्यू मिरर दिया जा सकता है.
Photo: globalsuzuki.com
Baleno के इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 90 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल और AT गियर से जोड़ा जाएगा.
Photo: globalsuzuki.com
इस कार को मौजूदा मॉडल की तरह सीएनजी वेरिएंट में भी पेश किया जाएगा. इसका पेट्रोल वेरिएंट 22 किमी और CNG वेरिएंट 30 किमी तक का माइलेज देता है.
Photo: globalsuzuki.com
नए अपडेट के बाद कीमतों में बदलाव संभव है. फिलहाल पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये और CNG वेरिएंट 7.85 लाख रुपये से शुरू होता है.
Photo: globalsuzuki.com