5 October 2026
By: Aaj Tak Auto
मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक Baleno ने बाजार में वापसी के साथ ही अपनी पकड़ और भी मजबूत कर ली है.
Photo: Nexaexperience.com
कंपनी ने पिछले महीने Maruti Baleno को कई बड़े बदलावों के साथ भारतीय बाजार में उतारा था और अब इस कार ने बिक्री का बड़ा आंकड़ा हासिल कर लिया है.
Photo: Nexaexperience.com
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लॉन्च के महज पहले महीने में ही नई Baleno की 25,000 यूनिट बिक चुकी हैं.
Photo: Nexaexperience.com
नई Baleno की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये रखी गई है. और ये पेट्रोल के साथ CNG ऑप्शन में भी आती है.
Photo: Nexaexperience.com
नई Baleno में पुराने 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन की जगह नया 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर Z12E नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है.
Photo: Nexaexperience.com
यह इंजन 82bhp की पावर और 114Nm का टॉर्क पैदा करता है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 24.77 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 33.61 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है.
Photo: Nexaexperience.com
नई Baleno की एक खास बात इसका CNG AMT कॉम्बिनेशन है. कंपनी ने पहली बार Baleno में CNG के साथ AMT गियरबॉक्स का विकल्प पेश किया है.
Photo: Nexaexperience.com
कार में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ट्रेपोजॉइड शेप्ड AC वेंट, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है.
Photo: Nexaexperience.com