लो आ गई पूरी लिस्ट, 33KM का माइलेज, इतनी है Baleno CNG की कीमत

10 Sep 2026

By: Aajtak Auto

5 सितंबर को हुई है लॉन्च

मारुति सुजुकी ने अपनी नई बलेनो को लॉन्च कर दिया है. ये कार नए इंजन ऑप्शन के साथ आती है. इसमें ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

Photo: marutisuzuki.com

आ गई पूरी प्राइस लिस्ट...

कंपनी ने बलेनो फेसलिफ्ट के सभी वेरिएंट्स की प्राइसिंग का खुलासा कर दिया है. ये कार पेट्रोल और सीएनजी में आती है.

Photo: marutisuzuki.com

कितनी है शुरुआती कीमत?

लॉन्च इवेंट पर कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 6.10 लाख बताई थी. लेकिन कंपनी की वेबसाइट पर इसकी शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये है. 

Photo: marutisuzuki.com

AMT की कीमत

नई बलेनो सिगमा पेट्रोल की कीमत 5.99 लाख रुपये है. वहीं डेल्टा वेरिएंट की कीमत 7 लाख और डेल्टा एएमटी की 7.50 लाख रुपये है. 

Photo: marutisuzuki.com

ZETA वेरिएंट का दाम 

जीटा मैन्युअल की कीमत 8 लाख रुपये और ऑटोमेटिक 8.50 लाख रुपये का है. वहीं अल्फा की कीमत 9.10 लाख और अल्फा AMT की 9.60 लाख रुपये है. 

Photo: marutisuzuki.com

टॉप वेरिएंट का दाम 

अल्फा ऑप्शनल मैन्युअल की कीमत 9.50 लाख और ऑटोमेटिक की 9.99 लाख रुपये एक्स शोरूम है. ये कार सीएनजी में भी आती है. 

Photo: marutisuzuki.com

Baleno CNG की कीमत

बलेनो सीएनजी डेल्टा की कीमत 7.92 लाख रुपये और जीटा सीएनजी वेरिएंट की कीमत 8.92 लाख रुपये एक्स शोरूम है.

Photo: marutisuzuki.com

कितना है माइलेज? 

पेट्रोल में बलेनो फेसलिफ्ट का क्लेम्ड एवरेज 23.80 किलोमीटर प्रति लीटर का है. वहीं सीएनजी में ये कार 33.61 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है.

Photo: marutisuzuki.com

इंजन और सेफ्टी फीचर्स

मारुति ने इस कार में 1.2 लीटर का थ्री सिलेंडर जेड-सीरीज का इंजन दिया है. इसके अलावा कार में लेवल 2 ADAS, 6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा मिलता है.

Photo: marutisuzuki.com

Read Next