8 July 2026
By: Aaj Tak Auto
भारतीय बाजार में छोटी और किफायती कारों की डिमांड हमेशा से रही है. हालांकि बीते कुछ सालों में SUV के बीच एंट्री लेवल कारों की बिक्री जरूर प्रभावित हुई है.
Photo: ITG
लेकिन बीते जून महीने में एक बार फिर से एंट्री लेवल और हैचबैक कारों की मांग में तेजी देखने को मिली है. ऐसी ही एक कार की बिक्री अचानक दोगुनी रफ्तार से बढ़ी है.
Photo: Marutisuzuki.com
हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी की किफायती कार Alto K10 की. बीते जून में अचानक से ग्राहक इस किफायती कार पर टूट पड़े है.
Photo: Marutisuzuki.com
बीते जून में कंपनी ने इस कार के कुल 10,388 यूनिट की बिक्री की है. जो पिछले साल जून में बेचे गए 5,045 यूनिट के मुकाबले 106% ज्यादा है.
Photo: Marutisuzuki.com
मारुति ऑल्टो के10 हमेशा से मिडिल क्लॉस छोटी फैमिली की कार रही है. इसकी कीमत 3.70 लाख रुपये से शुरू होकर 5.45 लाख रुपये तक जाती है.
Photo: Marutisuzuki.com
कंपनी ने इस कार में 1.0 लीटर K-Series डुअल जेट, डुअल VVT पेट्रोल इंजन दिया है. यह इंजन 67 PS की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
Photo: Marutisuzuki.com
इसका पेट्रोल वेरिएंट में तकरीबन 23- 24 किमी प्रतिलीटर और CNG वेरिएंट में 33 किमी प्रतिकिग्रा तक का माइलेज देता है.
Photo: Marutisuzuki.com
इसमें 7-इंच टचस्क्रीन, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: Marutisuzuki.com
इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट (AMT), ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर और 3-पॉइंट सीट बेल्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.
Photo: Marutisuzuki.com
बाजार में इसका मुकाबला रेनो क्विड, टाटा टिएगो और अपने ही ब्रांड के एस-प्रेसो जैसे मॉडलों से रहता है. हालांकि ये एस-प्रेसो से महंगी हो गई है.
Photo: Marutisuzuki.com