3.50 लाख कीमत... 34KM माइलेज! छोटी कारों की डबल सेल

2 August 2026

By: Aaj Tak Auto

मारुति का नया रिकॉर्ड

भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने जुलाई 2026 में बिक्री के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है.

Photo: Marutisuzuki.com

सबसे ज्यादा मंथली सेल

कंपनी ने घरेलू बाजार में अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की है. खास बात यह रही कि छोटी कारों की बिक्री दोगुनी रफ्तार से बढ़ी है.

Photo: Marutisuzuki.com

2.41 लाख से ज्यादा सेल

मारुति सुजुकी इंडिया ने जुलाई 2026 में कुल 2,41,421 वाहनों की बिक्री की. इसमें घरेलू बाजार में 2,00,123 यूनिट की रिकॉर्ड बिक्री हुई.

Photo: Marutisuzuki.com

दूसरे OEM को सप्लाई

मारुति का कहना है कि, ये कंपनी के इतिहास की सबसे ज्यादा मंथली डोमेस्टिक सेल है. इसके अलावा दूसरे OEM को 11,242 यूनिट की सप्लाई की गई.

Photo: Marutisuzuki.com

दूसरे OEM को सप्लाई

बीते जुलाई में मारुति सुजुकी ने कुल 30,056 गाड़ियों का निर्यात किया है. यानी एक्सपोर्ट बिजनेस भी तगड़ा रहा है. 

Photo: Marutisuzuki.com

छोटी कारों की डबल सेल

मिनी सेगमेंट में आने वाली Alto और S-Presso के कुल 12,634 यूनिट बेचे गए. जो पिछले जुलाई 2025 में बेचे गए 6,822 यूनिट के मुकाबले तकरीबन दोगुनी हैं.

Photo: Marutisuzuki.com

मिड-साइज सेगमेंट

कॉम्पैक्ट और मिड-साइज सेगमेंट में बलेनो, सेलेरिया, डिजायर जैसी कारों के कुल 90,822 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल जुलाई में महज 65,840 यूनिट थीं.

Photo: ITG

SUV सेगमेंट की ताकत

मारुति सुजुकी के यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया. ब्रेज, अर्टिगा, फ्रांक्स, ग्रैंड विटारा, जिम्नी, इन्विक्टो और विक्टोरिस जमकर बिकी हैं.

Photo: Marutisuzuki.com

बिकीं इतनी UV

इस सेगमेंट में कुल 78,851 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल जुलाई तकरीबन 52,773 यूनिट थीं.

Photo: Marutisuzuki.com

इकलौती वैन

वैन सेगमेंट में Eeco ने भी अच्छी बढ़त दर्ज की. जुलाई इसके कुल 13,896 यूनिट बेचे गए, जो पिछले साल जुलाई में कुल 12,341 यूनिट थी.

Photo: Marutisuzuki.com

सबसे सस्ती कारें

मारुति एस-प्रेसो और ऑल्टो के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है. इनकी शुरुआती कीमत क्रमश: 3.50 लाख रुपये और 3.70 लाख रुपये है.

Photo: Marutisuzuki.com

इंजन और पावर

इन दोनों कारों में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. जो 68 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ये दोनों कारें CNG वेरिएंट में भी आती हैं.

Photo: Marutisuzuki.com

शानदार माइलेज

कंपनी का दावा है कि, इन कारों का पेट्रोल वेरिएंट तकरीबन 24 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट लगभग 34 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है.

Photo: Marutisuzuki.com

Read Next