4 August 2026
By: Aaj Tak Auto
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने गैराज में एक और नई कार को शामिल किया है. इस बार उन्होंने लग्ज़री नहीं बल्कि ऑफरोडिंग SUV चुना है.
Photo: PTI
मलाइका अरोड़ा ने नई महिंद्रा थार रॉक्स (Mahindra Thar Roxx) खरीदी है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Photo: Insta/@nabeelndalvi
नई SUV जब उनके घर पहुंची तो उन्होंने पूरे रीति-रिवाज के साथ इसकी पूजा की और नई गाड़ी का स्वागत किया.
Photo: Insta/@nabeelndalvi
थार रॉक्स अपनी दमदार रोड प्रजेंस और ऑफ-रोडिंग क्षमता के लिए जानी जाती है. यही वजह है कि यह SUV एडवेंचर को शौकीनों को काफी पसंद है.
Photo: Insta/@nabeelndalvi
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही SUV उनके घर पहुंचती है, वह नई गाड़ी के साथ तस्वीरें खिंचवाती नज़र आती हैं.
Photo: Insta/@nabeelndalvi
महिंद्रा ने थार रॉक्स को साल 2024 में लॉन्च किया था. यह कंपनी की लोकप्रिय थार का 5-डोर वर्जन है, जिसे ज्यादा प्रैक्टिकल अवतार में पेश किया गया है.
Photo: auto.mahindra.com
महिंद्रा थार रॉक्स पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन ऑप्शन में आती है. इसमें 2.0-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर mHawk टर्बो डीजल इंजन दिया गया है.
Photo: auto.mahindra.com
दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है.
Photo: auto.mahindra.com
पेट्रोल मैनुअल वर्जन 162 PS की पावर और 330 Nm टॉर्क देता है. वहीं ऑटोमैटिक वर्जन में 177 PS की पावर और 380 Nm टॉर्क मिलता है.
Photo: auto.mahindra.com
डीजल मैनुअल वर्जन 163 PS की पावर और 330 Nm टॉर्क पैदा करता है, जबकि डीजल ऑटोमैटिक वर्जन 175 PS की पावर और 370 Nm टॉर्क जनरेट करता है.
Photo: auto.mahindra.com
थार रॉक्स के हायर डीजल वेरिएंट्स में 4x4 ड्राइवट्रेन का भी ऑप्शन दिया गया है, जो खराब रास्तों पर एसयूवी को आसानी से दौड़ने में मदद करता है.
Photo: auto.mahindra.com
इसके अलावा टॉप वेरिएंट्स में इंटेली-टर्न जैसे एडवांस फीचर भी मिलते हैं. यह फीचर ऑफ-रोडिंग के दौरान कम जगह में SUV को आसानी से मोड़ने में मदद करता है.
Photo: auto.mahindra.com
महिंद्रा थार रॉक्स की कीमत 12.39 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 23.53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.
Photo: auto.mahindra.com