7 एयरबैग, भौकाली लुक, धड़ल्ले से लोग खरीद रहे ये SUV

08 Apr 2026

By: Aajtak Auto

20 हजार डिलीवरी हुईं 

महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ (XUV 7XO) की मार्केट में अच्छी डिमांड है. कंपनी ने 20 हजार यूनिट्स की रिटेल डिलीवरी भारत में कर दी है. 

Video: auto.mahindra.com

कब शुरू हुई थी डिलीवरी

इस मुकाम तक पहुंचने में कंपनी को लगभग ढाई महीने का वक्त लगा है. कंपनी ने महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ की डिलीवरी 14 जनवरी 2026 को शुरू की थी.

Photo: auto.mahindra.com

लोग कर रहे पसंद

कार की मजबूत शुरुआत दिखाती है कि इस एसयूवी को लोग कितना पसंद कर रहे हैं. शुरुआत में कंपनी ने एएक्स7, एएक्स7टी और एएक्स7 एल वेरिएंट की डिलीवरी की है. 

Photo: auto.mahindra.com

अभी मिलेगा ऑफर 

इन वेरिएंट्स को लॉन्चिंग के दौरान जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. महिंद्रा ने कार की लॉन्चिंग पर ही बताया था कि इसकी इंट्रोडक्टरी प्राइसिंग शुरुआती 40 हजार यूनिट्स के लिए होंगी. 

Photo: auto.mahindra.com

कितनी है कीमत

यानी मौजूदा कीमतें अगली 20 हजार यूनिट्स तक के लिए वैध होंगी. इस कार की शुरुआत 13.66 लाख रुपये एक्स शोरूम से होती है. 

Photo: auto.mahindra.com

नया डिजाइन मिलता है 

महिंद्रा की इस कार ने एक्सयूवी 700 को रिप्लेस किया है. 7XO में रिफ्रेश्ड डिजाइन के साथ टेक्नोलॉजी फोकस्ड कैबिन मिलता है. 

Photo: auto.mahindra.com

डिजाइन में क्या है खास

एक्सटीरियर की बात करें, तो इसमें 19-इंच का डायमंड कट एलॉय व्हील, फ्लश टाइप डोर हैंडल, पियानो ब्लैक व्हील आर्क क्लैडिंग और रिवाइज्ड स्टाइलिंग मिलती है. 

Photo: auto.mahindra.com

इंटीरियर में क्या है 

इंटीरियर में कंपनी ने 12.3 इंच का एचडी डिस्प्ले डैशबोर्ड पर दिया है. फ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और हार्मन कार्डर ऑडियो सिस्टम मिलेगा. 

Photo: auto.mahindra.com

सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे 

सेफ्टी के लिए इसमें बिल्ड-इन डैशकैम, 7 एयरबैग और एडास फीचर्स मिलते हैं. ये कार पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट्स में आती है.

Photo: auto.mahindra.com

Read Next