06 Nov 2026
By: Aajtak Auto
महिंद्रा ने हाल में ही अपनी पहली सीएनजी कार को लॉन्च किया है. हम बात कर रहे हैं महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की, जो पिछले महीने लॉन्च हुई है.
Video: Mahindra
इस एसयूवी की डिलीवरी शुरू हो गई है. XUV 3XO ZNG की डिलीवरी शुरू होने की जानकारी कंपनी ने इंस्टाग्राम पेज पर दी है.
Photo: auto.mahindra.com
बात करें महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ जेडएनजी की, तो ये कार 9.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आती है.
Photo: auto.mahindra.com
वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 12.27 लाख रुपये एक्स शोरूम है. इसमें 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है.
Photo: auto.mahindra.com
कार 114 पीएस की पावर और 200 एनएम के टॉर्क के साथ आती है. यानी आपको महिंद्रा की इस कार में पावर की कोई कमी नहीं महसूस होगी.
Photo: auto.mahindra.com
पेट्रोल वर्जन में ये इंजन 111 पीएस की पावर ऑफर करता है. भारत में ये पहली कार है जो पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी में ज्यादा पावर ऑफर करती है.
Photo: auto.mahindra.com
इसमें ट्विन सिलेंडर वाली सीएनजी किट दी गई है, जो कार के बूट में छिपा हुआ है. सिलेंडर की सिक्योरिटी के लिए मेटल स्ट्रैप्स इस्तेमाल की गई हैं.
Photo: auto.mahindra.com
कार 24.7 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का क्लेम्ड माइलेज ऑफर करती है. इसमें आपको अच्छी-खासे फीचर्स भी मिलेंगे.
Photo: auto.mahindra.com
एसयूवी के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइव डिस्प्ले और सनरूफ मिलता है.
Photo: auto.mahindra.com