3.59 लाख कीमत... 265KM रेंज! Mahindra UDO इलेक्ट्रिक ऑटो लॉन्च
13 Feb 2026
By; Aaj Tak Auto
ऑटो वालों की जिंदगी
ऑटो चलाने वाले की जिंदगी क्या होती है, यह वही जानता है जो सुबह सबसे पहले स्टीयरिंग थामता है और रात में सबसे आखिर में ब्रेक लगाता है.
Photo: PTI
कड़ी मेहनत
धूप, धूल, गड्ढे और ट्रैफिक, इन्हीं के बीच रोजी-रोटी चलती है. अब इन्हीं मेहनतकश लोगों के लिए महिंद्रा ने एक नया इलेक्ट्रिक ऑटो उतार दिया है, जिसका नाम है ‘उडो’.
Photo: PTI
Mahindra UDO
नाम भी ऐसा, जैसे कह रहा हो कि अब ऑटो सिर्फ चलेगा नहीं, थोड़ा ऊंचा उड़ेगा भी. कीमत, डिजाइन और फीचर्स, तीनों मामले में Mahindra UDO काफी बेहतर नज़र आ रहा है.
Photo: ITG
कीमत है इतनी
कंपनी ने इसे 3,58,999 रुपये की इंट्रोडक्ट्री प्राइस में पेश किया है. जबकि इसका रेगुलर प्राइस 3.84 लाख रुपये है.
Photo: Screengrab
कैसा है डिजाइन
उडो की सबसे बड़ी खासियत इसका फुल मोनोकोक स्ट्रक्चर है, जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिला है.
Photo: Screengrab
मजबूती ज्यादा, झटके कम
कंपनी का दावा है कि, इससे न केवल वाहन की मजबूती बढ़ती है, बल्कि सड़क पर चलने के दौरान झटके भी कम महसूस होते हैं.
Photo: Screengrab
ड्राइवर को आराम
महिंद्रा ने ड्राइवर की सुविधा पर खास ध्यान दिया है. इसमें दिया गया ‘पायलट सीट’ आम ऑटो की तुलना में करीब 20 फीसदी ज्यादा मोटा है.
Photo: Screengrab
यात्रियों का कंफर्ट
यात्रियों के लिए भी बेहतर हेडरूम और लेगरूम दिया गया है. सीटिंग को फर्स्ट क्लास जैसा एक्सपीरिएंस देने की पूरी कोशिश की गई है.
Photo: Screengrab
सस्पेंशन और फीचर्स
Mahindra UDO में पीछे की तरफ इंडिपेंडेंट सस्पेंशन और आगे ड्यूल-फोर्क सस्पेंशन दिया गया है. इससे खराब सड़कों पर भी गाड़ी स्टेबिलिटी देती है.
Photo: Screengrab
मिलते हैं ये फीचर्स
इसमें रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग दी गई है, जो बैटरी की रेंज बढ़ाने में मदद करती है. इसके अलावा रिवर्स थ्रॉटल, हिल होल्ड असिस्ट और क्रीप फंक्शन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
Photo: Screengrab
बैटरी और पावर
इसमें 11.7 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो IP67 रेटिंग के साथ आती है. इसमें PMS मोटर लगी है, जो 10 kW की पीक पावर और 52 Nm का टॉर्क देता है.
Photo: Screengrab
ड्राइविंग रेंज
कंपनी का दावा है कि रियल वर्ल्ड में यह इलेक्ट्रिक ऑटो सिंगल चार्ज में तकरीबन 200 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देता है. जबकि ARAI के अनुसार इसकी रेंज 265 किमी है.
Photo: Screengrab
ड्राइविंग मोड्स
इसमें रेंज, राइड और रेस, तीन ड्राइव मोड दिए गए हैं. रेस मोड में इसकी टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा तक जाती है.