Mahindra की इस SUV ने मचाया गदर! बिक गईं 4 लाख गाड़ियां

17 August 2026

By: Aaj Tak Auto

Thar का जलवा

SUV की बढ़ती मांग के बीच महिंद्रा की थार ने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. 

Photo: auto.mahindra.com

फैमिली के बीच मशहूर

देश में ऑफ-रोडिंग के लिए मशहूर यह SUV अब सिर्फ एडवेंचर पसंद करने वालों तक सीमित नहीं रही है. परिवारों के बीच भी इसकी पकड़ मजबूत हुई है.

Photo: auto.mahindra.com

4 लाख यूनिट सेल

यही वजह है कि घरेलू बाजार में Thar ब्रांड के 4 लाख से ज्यादा यूनिट की सेल हो गई है. इसमें 3-डोर थार के साथ 5-डोर Thar Roxx की बड़ी भूमिका है.

Photo: auto.mahindra.com

दो अलग मॉडल

महिंद्रा ने अक्टूबर 2020 में सेकेंड जनरेशन 3-डोर थार को लॉन्च किया था. इसके करीब चार साल बाद सितंबर 2024 में कंपनी ने 5-डोर Thar Roxx को बाजार में उतारा. 

Photo: auto.mahindra.com

बिक गईं इतनी गाड़ियां

दोनों मॉडल मिलकर अब तक 4,07,394 यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर चुके हैं. यह आंकड़ा अक्टूबर 2020 से जुलाई 2026 के अंत तक का है.

Photo: auto.mahindra.com

Thar का 66% शेयर

इनमें 3-डोर थार की बिक्री 2,67,731 यूनिट रही है. लॉन्च के बाद 45 महीनों में हुई इस बिक्री के साथ थार की कुल Thar ब्रांड बिक्री में हिस्सेदारी करीब 66% है.

Photo: auto.mahindra.com

Thar Roxx 34% शेयर

वहीं, सिर्फ 22 महीनों में Thar Roxx के तकरीबन 1,39,663 यूनिट की बिक्री हो चुकी है. यानी अकेले Roxx की हिस्सेदारी अब कुल Thar ब्रांड में 34% हो गई है.

Photo: auto.mahindra.com

थार की रफ्तार

थार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस ब्रांड ने सितंबर 2025 की शुरुआत में 3 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार किया था.

Photo: auto.mahindra.com

10 महीने में 1 लाख सेल

इसके बाद महज 10 महीनों में कंपनी ने 1 लाख और यूनिट बेच दी. इस तेज रफ्तार के पीछे Thar Roxx की बड़ी भूमिका मानी जा रही है.

Photo: auto.mahindra.com

10 महीने में 1 लाख सेल

5-डोर मॉडल Thar Roxx ग्राहकों को ज्यादा प्रैक्टिकल डिज़ाइन और यूटिलिटी ऑफर करता है. इसलिए फैमिली में भी इस SUV की डिमांड बढ़ी है.

Photo: auto.mahindra.com

इतनी है कीमत

Thar थ्री-डोर की शुरुआती कीमत 10.32 लाख रुपये और फाइव-डोर Thar Roxx की कीमत 12.52 लाख रुपये से शुरू होती है.

Photo: auto.mahindra.com

Read Next