ना सजावट, ना दिखावा, मुश्किल रास्तों के लिए बनी है महिंद्रा ATV

05 May 2026

By: Aajtak Auto

खास है ये कार

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक खास कार को पेश किया है. उन्होंने ऑल टेरेन व्हीकल (ATV) को दिखाया है, जिसे सिक्योरिटी फोर्सेस के लिए डेवलप किया गया है. 

Photo: X/ Anand Mahindra

Thar Roxx पर है बेस्ड 

इस कार के फीचर्स और इंजन के बारे में कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. हालांकि, पहली नजर में साफ है कि ये कार थार रॉक्स पर बेस्ड है. 

Photo: X/ Anand Mahindra

हुए हैं कई बदलाव 

इसे मिलिटरी एप्लिकेशन्स के लिए काफी ज्यादा मॉडिफाई किया गया है. ये ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव तक सीमित नहीं है. 

Photo: X/ Anand Mahindra

नो-नॉनसेंस डिजाइन

सड़कों पर नजर आने वाली SUV के विपरीत इस ATV में आपको नो-नॉनसेंस डिजाइन मिलता है. कार में कोई गैर-जरूरी चीज नहीं दी गई है. 

Photo: X/ Anand Mahindra

हर हिस्से का है काम 

साथ ही कार के हर एक कंपोनेंट को काम के हिसाब से डिजाइन किया गया है. कार के फ्रंट में रिइन्फोर्स्ड विंडशील्ड गार्ड दिया गया है. 

Photo: X/ Anand Mahindra

बंदूक भी लगा सकते हैं 

कार में फ्रंट माउंट विंच, गन माउंट की जगह, जेरीकैन होल्डर, डुअल स्पेयर व्हील सेटअप और फुल अंडर बॉडी प्रोटेक्शन दी गई है. 

Photo: X/ Anand Mahindra

एयरड्रॉप रेडी

ये भी कहा गया है कि ये कार एयरड्रॉप रेडी है. इसमें ओपन बॉडी स्ट्रक्चर मिलता है, जो बेहतर ड्यूरेबिलिटी के लिए रोल केज के साथ आता है. 

Photo: X/ Anand Mahindra

इंजन और पावर

ये कार देखने में थार रॉक्स पर बेस्ड लगती है. इसमें 2.2 लीटर का डीजल इंजन दिया जा सकता है, जो 172 एचपी की पावर और 370 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. 

Photo: auto.mahindra.com

ऑल-व्हील ड्राइव 

इसमें 2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है. कार ऑल व्हील ड्राइव फीचर के साथ आएगी. इस कार को मुश्किल हालातों में काम करने के लिए तैयार किया गया है.

Photo: X/ Anand Mahindra

Read Next