THAR का शौक पड़ेगा महंगा! बढ़ गई कीमत, देखें नई प्राइस लिस्ट

14 April 2026

By; Aaj Tak Auto

Thar बिगाड़ेगा बज़ट

अगर आप महिंद्रा थार के फैन हैं और नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो नया अपडेट आपके बजट पर असर डाल सकता है. 

Photo: auto.mahindra.com

बढ़ गई कीमत

महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी थार की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने पहले ही संकेत दे दिया था कि कीमतें बढ़ेंगी और अब नई कीमतें लागू भी हो चुकी हैं.

Photo: auto.mahindra.com

कितनी बढ़ी कीमत

महिंद्रा ने 6 अप्रैल से अपनी एसयूवी रेंज की कीमतों में इजाफा कर दिया है. कंपनी ने बताया था कि कीमतों में अधिकतम 2.5% तक की बढ़ोतरी की जाएगी.

Photo: auto.mahindra.com

रिपोर्ट में खुलासा

ऑटोमोबाइल वेबसाइट कार वाले की रिपोर्ट में सामने आई नई प्राइस लिस्ट से साफ है कि, थार के कई वेरिएंट्स महंगे हो गए हैं.

Photo: auto.mahindra.com

डीजल AT वेरिएंट

महिंद्रा थार के LXT 4WD 2.2 डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा करीब 43,500 रुपये का इजाफा हुआ है.

Photo: auto.mahindra.com

पेट्रोल AT वेरिएंट

इसके बाद LXT 4WD 2.0 पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत करीब 41,500 रुपये बढ़ी है.

Photo: auto.mahindra.com

डीजल मैनुअल वेरिएंट

वहीं LXT 4WD 2.2 डीजल मैनुअल वेरिएंट अब करीब 39,500 रुपये महंगा हो गया है, जबकि LXT 4WD 2.0 पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट के दाम 37,500 रुपये बढ़े हैं.

Photo: auto.mahindra.com

पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट

इसके अलावा LXT 2WD 1.5 डीजल मैनुअल और LXT 4WD 2.0 पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स पर भी करीब 30,500 रुपये का इजाफा हुआ है.

Photo: auto.mahindra.com

बेस वेरिएंट की कीमत

हालांकि राहत की बात यह है कि थार के एंट्री लेवल AXT 2WD 1.5 डीजल मैनुअल वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Photo: auto.mahindra.com

इतना है बेस प्राइस

Mahindra Thar का वेरिएंट अब भी 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है.

Photo: auto.mahindra.com

दूसरी बार बढ़ी कीमत

ध्यान देने वाली बात यह है कि पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब महिंद्रा ने थार की कीमतों में बढ़ोतरी की है.

Photo: auto.mahindra.com

पहले इतनी बढ़ी कीमत

इससे पहले भी कंपनी ने करीब 20,000 रुपये तक दाम बढ़ाए थे. लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से साफ है कि आने वाले समय में थार का शौक महंगा पड़ेगा.

Photo: auto.mahindra.com

Read Next