Mahindra Thar के दीवानों को झटका, इतने रुपये बढ़ गई कीमत 

14 July 2026

By: Aajtak Auto

फिर महंगी हुई थार

महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी थार (Mahindra Thar) की कीमतों को एक बार फिर बढ़ा दिया है. नई कीमतें 10 जुलाई से लागू हो गई हैं. 

Photo: auto.mahindra.com

37 हजार तक बढ़े दाम 

कंपनी ने थार की कीमत 37 हजार रुपये तक बढ़ाई है. 2026 में ये तीसरा मौका है, जब थार की कीमत बढ़ी है. इससे पहले जनवरी और अप्रैल में कार महंगी हुई थी. 

Photo: auto.mahindra.com

एक्स शोरूम कीमत

अब थार की एक्स शोरूम कीमत 10.32 लाख से शुरू होकर 18.0 लाख तक जाती है. लेटेस्ट हाइक का असर सभी वेरिएंट्स पर पड़ा है. 

Photo: auto.mahindra.com

अलग-अलग बढ़ी कीमतें

महिंद्रा ने इस प्राइस हाइक की वजह कमोडिटी कॉस्ट का बढ़ना बताया है. हालांकि, इंजन, गियरबॉक्स और वेरिएंट के हिसाब से हाइक अलग-अलग है. 

Photo: auto.mahindra.com

टॉप वेरिएंट्स की कीमत 

सबसे ज्यादा इजाफा थार के टॉप स्पेक्स एलएक्सटी 4WD 2.2 डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत में हुआ है. ये अब 37 हजार रुपये महंगा हो गया है. 

Photo: auto.mahindra.com

LXT इतना हुआ महंगा

वहीं एलएक्सटी 4WD पेट्रोल ऑटोमेटिक की कीमत 36 हजार रुपये और LXT 4WD 2.2 डीजल मैन्युअल की कीमत 34 हजार रुपये बढ़ी है.

Photo: auto.mahindra.com

27 हजार तक बढ़ी कीमत

LXT 4WD पेट्रोल 33 हजार, एंट्री लेवल AXT 2WD डीजल 1.5 मैन्युअल 32500, LXT 2WD डीजल 29500 और LXT 2WD पेट्रोल ऑटोमेटिक 27 हजार रुपये महंगे हुए हैं.

Photo: auto.mahindra.com

तीसरी बार बढ़ी कीमत

इस साल महिंद्रा ने तीसरी बार अपनी थार की कीमतों में बदलाव किया है. जनवरी में ये कार 20 हजार और अप्रैल में 43 हजार तक महंगी हुई थी.

Photo: auto.mahindra.com

देने होंगे ज्यादा पैसे 

इसका मतलब है कि जिन लोगों ने कुछ हफ्ते पहले जो प्राइस लिए थे, अब वो बदल चुके हैं. उन्हें अपनी कार के लिए अब ज्यादा पैसे देने होंगे.

Video: Mahindta Auto

Read Next