भौकाली लुक... एडवांस फीचर्स! आ रही है नई SCORPIO-N, जानें क्या होगा खास

11 June 2026

By: Aajtak Auto

पॉपुलर है ये एसयूवी

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन अपने सेगमेंट की पॉपुलर एसयूवी है. ये महिंद्रा की पॉपुलर बॉडी ऑन फ्रेम एसयूवी का सेकंड जनरेशन हैं.

Photo: auto.mahindra.com

चार साल पुरानी हुई

यानी पहली जनरेशन स्कॉर्पियो थी, जो अब स्कॉर्पियो क्लासिक के नाम से आती है. लगभग चार साल पहले कंपनी ने स्कॉर्पियो-एन को लॉन्च किया था. 

Photo: auto.mahindra.com

फेसलिफ्ट पर चल रहा काम

महिंद्रा ने अब इस कार के फेसलिफ्ट पर काम करना शुरू कर दिया है. ये कार आने वाले दिनों में लॉन्च हो सकती है. इस कार को टेस्टिंग में देखा गया है. 

Photo: auto.mahindra.com

नई ग्रिल मिलेगी 

टेस्टिंग में नजर आएगी कार कैमोफ्लॉज से ढकी हुई थी. नई स्कॉर्पियो-एन में कंपनी नया रेडिएटर ग्रिल दे सकती है, जो ब्रांड की विजन एस कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड दिखती है. 

Photo: auto.mahindra.com

कई नए बदलाव होंगे 

इसके अलावा कार के फ्रंट-एंड में कोई बड़ा बदलाव होता नहीं दिख रहा है. कार के फाइनल वर्जन में हमें कई बदलाव फ्रंट में देखने को मिल सकते हैं. 

Photo: auto.mahindra.com

नया एक्सटीरियर मिलेगा

हेडलाइट्स, लोअर एयर इनटेक और रिडिजाइन बंपर कार में मिल सकता है. इसके अलावा एक्सटीरियर में कई दूसरे बदलाव भी हो सकते हैं. 

Photo: auto.mahindra.com

रियर लुक भी होगा चेंज 

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में 18 इंच के एलॉय व्हील्स, नया रियर बंपर और बदली हुई टेललाइट्स मिल सकती हैं. साथ ही कार नए कलर ऑप्शन में आ सकती है. 

Photo: auto.mahindra.com

फ्लोटिंग टचस्क्रीन मिलेगी

इसमें फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. इसके अलावा कार 10.25 इंच के फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आ सकती है. 

Photo: auto.mahindra.com

इंजन में कोई बदलाव नहीं

कार के इंजन और ट्रांसमिशन में कोई बदलाव नहीं होगा. हालांकि, ये कार कब तक लॉन्च होगी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.

Photo: auto.mahindra.com

Read Next