28 July 2026
By: Aajtak Auto
महिंद्रा इस 15 अगस्त को क्या लॉन्च करेगा. अभी इस राज से पर्दा नहीं उठा है, लेकिन हाल फिलहाल में ब्रांड की कई कारों को स्पॉट किया गया है.
Photo: auto.mahindra.com
इन कारों को टेस्ट करते हुए देखा गया है. इस लिस्ट में महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट भी है. कयास हैं कि ये कार 15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है.
Photo: auto.mahindra.com
कार के कुछ स्पाई शॉट्स सामने आए हैं, जिसमें कार में होने वाले बदलाव को देखा जा सकता है. इसमें पहले वाला ही ब्राउन और ब्लैक कैबिन मिलेगा.
Photo: auto.mahindra.com
कार में थार और थार रॉक्स जैसा फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है. इसके अलावा कार में फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा.
Photo: auto.mahindra.com
सेंटर एसी वेंट को अब इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे कर दिया गया है. इसके अलावा सेंटर कंसोल के स्विच गियर्स को नया डिजाइन दिया गया है.
Photo: auto.mahindra.com
इसके अलावा दूसरी सभी चीजें मौजूदा स्कॉर्पियो एन जैसी ही हैं. फीचर्स की बात करें, तो ये कार नए पैनोरोमिक सनरूफ के साथ आएगी.
Photo: auto.mahindra.com
पहले की तरह ही स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में भी वायरलेस फोन चार्जर, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12 स्पीकर वाला सोनी साउंड सिस्टम, पावर्ड और वेंटिलेटेड सीट्स मिलेंगी.
Photo: auto.mahindra.com
हालांकि, कार के एक्सटीरियर के बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं आई हैं. स्पाई शॉट में कार नए एलॉय वील्स के साथ दिख रही है.
Photo: auto.mahindra.com
एसयूवी में पहले वाला ही 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 203 एचपी की पावर और 380 एनएम तक टॉक प्रोड्यूस करेगा.
Photo: auto.mahindra.com
इसके अलावा 2.2 लीटर का डीजल इंजन भी मिलेगा. इसकी कीमत मौजूदा स्कॉर्पियो एन (13.49 लाख रुपये एक्स शोरूम) से ज्यादा होगी.
Photo: auto.mahindra.com