04 Aug 2026
By: Aajtak Auto
15 अगस्त को महिंद्रा क्या लॉन्च करने वाला है. अब तक इस पर कंपनी ने सस्पेंस बनाए रखा है, लेकिन लीक्स धीरे-धीरे इसका खुलासा कर रही हैं.
Photo: auto.mahindra.com
रिपोर्ट्स की मानें, तो महिंद्रा 15 अगस्त को स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च कर सकती है. इसके कुछ वीडियो भी आ सामने आए हैं.
Video: Insta/raj_dayma_1001
ये वीडियोज डीलरशिप पर पहुंच रही नई स्कॉर्पियो एन के हैं. साथ ही इस कार के कुछ फीचर्स की भी जानकारी आ चुकी है.
Photo: auto.mahindra.com
नई स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट में 18 इंच के पांच-स्पोक एलॉय वील्स मिलेंगे. ये ग्रे और सिल्वर शेड की फिनिश में आते हैं.
Photo: auto.mahindra.com
वीडियो में एसयूवी का टॉप स्पेक्स वाला जे8एल वेरिएंट दिख रहा है. कार का फ्रंट और साइड का हिस्सा कवर किया गया है.
Photo: auto.mahindra.com
कार का फ्रंट दिख रहा है, जिससे साफ नजर आ रहा है ये गाड़ी मौजूदा ग्रिल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और हैलोजन यूनिट के साथ आएगी.
Photo: auto.mahindra.com
इसमें फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलेगा, जो नया होगा. कार 360 डिग्री कैमरा के साथ आ सकती है. इसके फ्रंट और ओआरवीएम्स में कैमरा लगा है.
Photo: auto.mahindra.com
इंटीरियर की बात करें, तो यहां मोचा ब्राउन और ब्लैक कलर स्कीम मिलेगी. सबसे बड़ा बदलाव कार के डैशबोर्ड पर दिखेगा.
Photo: auto.mahindra.com
इसमें थार वाला 10.25 इंच का टचस्क्रीन मिलेगा. इसके साथ ही 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा. एसी वेंट का डिजाइन भी बदल गया है.
Photo: auto.mahindra.com