2 August 2026
By: Aaj Tak Auto
अगस्त का महीना ऑटोमोबाइल बाजार के लिए काफी खास होने वाला है. इस महीने एक के बाद एक कई नई कारें भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रही हैं.
Video: ITG
इनमें इलेक्ट्रिक एसयूवी से लेकर अपडेटेड सेडान, नई एसयूवी और स्पेशल एडिशन मॉडल तक शामिल हैं.
Photo: Kia.com
कुछ कारों की कीमतों का खुलासा होगा, तो कुछ पहली बार लोगों के सामने पेश की जाएंगी. आइये देखें आने वाली कारों की लिस्ट-
Photo: ITG
एमजी मोटर 3 अगस्त को भारत में Cyberster और M9 का नया Couture एडिशन लॉन्च करेगी. इन दोनों स्पेशल एडिशन मॉडल की प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है.
Photo: ITG
ख़ास बात ये है कि, कंपनी इनकी सिर्फ 50-50 यूनिट ही बनाएगी, जिससे ये काफी एक्सक्लूसिव मॉडल बन जाएंगे.
Photo: ITG
इन दोनों कारों को मशहूर डिजाइनर गौरव गुप्ता के साथ मिलकर तैयार किया गया है. इनके एक्सटीरियर और इंटीरियर में खास डिजाइन एलिमेंट देखने को मिलेंगे.
Photo: ITG
हालांकि इंजन, बैटरी, फीचर्स और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इनकी बिक्री केवल MG Select डीलरशिप के जरिए होगी.
Photo: ITG
हर साल की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महिंद्रा अपना व्हीकल पोर्टफोलियो बढ़ाने का ऐलान करेगा. इस बार नए Vision S से पर्दा उठा सकता है.
Photo: Screengrab
माना जा रहा है कि कंपनी इस एसयूवी का प्रोडक्शन मॉडल दिखाएगी. इसके साथ ही महिंद्रा अपनी मौजूदा लाइनअप में भी कुछ बड़े अपडेट का ऐलान कर सकता है.
Photo: Screengrab
Vision S को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. यह बॉक्सी डिजाइन वाली एसयूवी होगी, जिसे कंपनी के नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है.
Photo: Screengrab
यह प्लेटफॉर्म फ्रंट व्हील ड्राइव, ऑल व्हील ड्राइव, पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक सभी तरह के मॉडल को सपोर्ट करता है. इसे इलेक्ट्रिक Thar भी माना जा रहा है.
Photo: Screengrab
महिंद्रा की अपडेटेड Scorpio N भी अगस्त में बाजार में दस्तक दे सकती है. हाल ही में इस एसयूवी को देशभर के डीलरशिप पर पहुंचते हुए देखा गया है.
Photo: auto.mahindra.com
पहले माना जा रहा था कि यह फेसलिफ्ट मॉडल होगा, लेकिन अब जानकारी सामने आई है कि यह मॉडल ईयर अपडेट के रूप में आएगी.
Photo: auto.mahindra.com
नई Scorpio N में 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 65W टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और नया सेंटर कंसोल मिलेगा.
Photo: auto.mahindra.com
इसके अलावा नए अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं. इंजन में बदलाव की उम्मीद नहीं है. इसमें पहले की तरह 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा.
Photo: auto.mahindra.com
स्कोडा 18 अगस्त को अपडेटेड Slavia लॉन्च कर सकती है. यह सेडान चार साल से ज्यादा समय से भारतीय बाजार में मौजूद है और अब इसे बड़ा अपडेट मिलेगा.
Photo: skoda-auto.co.in
नई Slavia में इल्यूमिनेटेड ग्रिल, नए फ्रंट और रियर बंपर, नए डिजाइन के अलॉय व्हील, बड़ी टचस्क्रीन, रियर सीट के लिए मसाज फंक्शन, नए LED टेललैंप दिए जाएंगे.
Photo: skoda-auto.co.in
वोल्वो भी इस महीने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी EX90 को भारत में लॉन्च करने जा रही है. यह कंपनी की XC90 का पूरी तरह इलेक्ट्रिक वर्जन है.
Photo: volvocars.com
भारत में यह Volvo की तीसरी इलेक्ट्रिक कार होगी. इससे पहले कंपनी XC40 Recharge और EX30 लॉन्च कर चुकी है.
Photo: volvocars.com
ग्लोबल मार्केट में EX90 दो बैटरी में आती है. इसमें 106kWh बैटरी पैक के साथ ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर 680bhp की पावर और 780Nm का टॉर्क देता है.
Photo: volvocars.com
वहीं 92kWh बैटरी पैक वाले रियर व्हील ड्राइव वर्जन में 333bhp की पावर और 480Nm का टॉर्क मिलता है.
Photo: volvocars.com
कंपनी का दावा है कि बड़ा बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर 608 किलोमीटर तक और छोटा बैटरी पैक 565 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकता है.
Photo: volvocars.com