Mahindra Scorpio ने दी Creta को पटखनी, मई में बिकी इतनी कारें 

05 June 2026

By: Aajtak Auto

पॉपुलर है ये SUV

हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज एसयूवी में से एक है. ये कार पिछले कई महीनों से टॉप पर बनी हुई थी. 

Photo: hyundai.com

दूसरे नंबर पर पहुंची कार

यानी मिडसाइज एसयूवी खरीदने वालों की पहली पसंद हुंडई क्रेटा थी. लेकिन मई 2026 में ये कार सेल्स के मामले में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है. 

Photo: hyundai.com

टॉप पर Scorpio

पहले नंबर पर रग्ड कार पसंद करने वालों की महिंद्रा स्कॉर्पियो है. यानी मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा स्कॉर्पियो सबसे ज्यादा बिकी है.

Photo: auto.mahindra.com

कितनी कारें बिकी हैं? 

मई 2026 में कंपनी ने इस कार की 15,774 यूनिट्स बेची हैं. पिछले साल मई में इस कार की 14,401 यूनिट्स बिकी थीं. यानी सेल 10% बढ़ी है. 

Photo: auto.mahindra.com

क्रेटा की कैसी रही सेल? 

वहीं बात करें क्रेटा की, तो इसकी सेल मई में 15,253 यूनिट्स की हुई है. पिछले साल मई में कार की 14,860 यूनिट्स बिकी थीं.

Photo: hyundai.com

सेल में मामूली अंतर

क्रेटा की सेल भी इस साल 3 परसेंट बढ़ी है. हालांकि, स्कॉर्पियो हुंडई क्रेटा के मुकाबले ज्यादा बिकी है. दोनों कारों की सेल में मामूली अंतर है. 

Photo: hyundai.com

Victoris की सेल 

इन दोनों के अलावा मारुति सुजुकी विक्टोरिस की सेल भी अच्छी हुई है. कंपनी ने इस कार की 10,853 यूनिट्स मई 2026 में बेची हैं. 

Photo: marutisuzuki.com

Thar का वार 

वहीं महिंद्रा थार की मई 2026 में 10,787 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल मई में कार की 10,389 यूनिट्स बिकी थीं. यानी सेल में ग्रोथ 4 परसेंट की है. 

Photo: auto.mahindra.com

Kia Seltos की सेल

किआ सेल्टॉस ने भी 10 हजार से ज्यादा यूनिट्स मई में बेची हैं. कंपनी ने 10,597 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल इसकी 6,082 यूनिट्स मई में बिकी थीं.

Photo: kia.com

Read Next