Mahindra ने 30 दिनों में बेची 60 हजार SUV, 1 लाख पार हुई सेल 

01 July 2026

By: Aajtak Auto

1 लाख से ज्यादा सेल

महिंद्रा के लिए जून का महीना जबरदस्त रहा है. कंपनी ने इस महीने 1,06,207 व्हीकल बेचे हैं. ईयर-ऑन-ईयर कंपनी ने 37 परसेंट की ग्रोथ हासिल की है.

Photo: auto.mahindra.com

SUV का है बोलबाला 

इस लिस्ट में ब्रांड की एसयूवी, कमर्शियल व्हीकल, थ्री-वीलर्स और एक्सपोर्ट का डेटा शामिल है. अभी भी कंपनी की ग्रोथ का इंजन एसयूवीज बनी हुई हैं. 

Photo: auto.mahindra.com

कितनी SUVs बेची हैं?

महिंद्रा ने जून 2026 में 60,393 एसयूवी को बेचा है. पिछले साल कंपनी ने भारतीय बाजार में जून में 47,306 यूनिट्स को बेचा था. 

Photo: auto.mahindra.com

28% की है ग्रोथ

कंपनी की ग्रोथ 28 फीसदी की है. एक्सपोर्ट के साथ कंपनी ने जून में कुल 61,504 एसयूवीज को बेचा है. अप्रैल-जून 2027 क्वार्टर कंपनी के लिए बेहतरीन रहा है. 

Photo: auto.mahindra.com

तिमाही में कितनी हुई सेल?

इस तिमाही में कंपनी ने 1,74,745 एसयूवीज की सेल की है. वहीं पिछले साल की शुरुआती तिमाही में कंपनी ने 1,52,067 यूनिट्स को बेचा है.

Photo: auto.mahindra.com

EV की भी है मांग 

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की भी सेल बढ़ी है, जो ओवर-ऑल सेल का हिस्सा हैं. यहां तक की जून में महिंद्रा के कमर्शियल व्हीकल्स की सेल भी बढ़ी है. 

Photo: auto.mahindra.com

मॉडल्स का डेटा नहीं आया

हालांकि, कंपनी ने अभी मॉडल वाइज डेटा जारी नहीं किया है, जिससे ये पता नहीं चल सका है कि कंपनी के किन मॉडल्स की मांग सबसे ज्यादा है.

Video: auto.mahindra.com

स्कॉर्पियो की बंपर मांग

पिछले महीने की आंकड़ों पर नजर डालें, तो महिंद्रा स्कॉर्पियो कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार है. इसमें स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियोएन दोनों का डेटा शामिल है. 

Photo: auto.mahindra.com

इनकी भी है डिमांड

इसके अलावा महिंद्रा थार, बेलेरो और महिंद्रा 7एक्सओ की मांग भी अच्छी है. ब्रांड की बीई6, एक्सईवी 9ई और 9एस इलेक्ट्रिक एसयूवीज भी डिमांड में हैं.

Video:auto.mahindra.com

Read Next