16 August 2026
By: Ashwin Satyadev
महिंद्रा ने आखिरकार आम इलेक्ट्रिक कार खरीदार की सुन ली है. और अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV BE 6 को अब नए नाम और ज्यादा टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है.
Photo: Insta/@mahindraelectricsuvs
कंपनी ने BE 6 Sporteq को 19.45 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. नए मॉडल वेरिएंट लाइनअप भी अब बदल गया है.
Photo: Insta/@mahindraelectricsuvs
खास बात यह है कि कंपनी ने इसके साथ बैटरी एज ए सर्विस यानी BaaS का विकल्प भी दे रही है, जिससे इसकी अपफ्रंट कॉस्ट काफी कम हो जाती है.
Photo: Insta/@mahindraelectricsuvs
कंपनी का कहना है कि, BE 6 Sporteq की डिलीवरी 26 अगस्त से शुरू होगी. तो आइये देखें कैसी है नई इलेक्ट्रिक एसयूवी.
Photo: Insta/@mahindraelectricsuvs
BaaS सब्सक्रिप्शन का विकल्प सिर्फ 59kWh बैटरी वाले ONE और TWO वेरिएंट में उपलब्ध है.
Photo: Insta/@mahindraelectricsuvs
BaaS के तहत ONE वेरिएंट की शुरुआती कीमत 11.45 लाख रुपये और TWO वेरिएंट की शुरुआती कीमत 12.95 लाख रुपये है. इसमें बैटरी की कीमत शामिल नहीं है.
Photo: Insta/@mahindraelectricsuvs
इस स्कीम में ग्राहक गाड़ी की कीमत अलग से चुकाता है और बैटरी के इस्तेमाल के लिए 3.75 रुपये प्रति किमी का सब्सक्रिप्शन चार्ज देता है.
Photo: Insta/@mahindraelectricsuvs
महिंद्रा के मुताबिक यह कीमत रोजाना 60 किमी की अनुमानित ड्राइविंग और 8 साल की बैटरी लोन टेन्योर को ध्यान में रखकर तय की गई है.
Photo: Insta/@mahindraelectricsuvs
यहां ध्यान देना जरूरी है कि, इन कीमतों में रोड टैक्स, इंश्योरेंस और TCS जैसे जरूरी खर्च शामिल नहीं है. आइये देखें कैसी है ये कार?
Photo: Insta/@mahindraelectricsuvs
BE 6 Sporteq का डिजाइन पहले वाली BE 6 जैसा ही है. सबसे बड़ा अंतर 'Sporteq' बैज और नए लॉन्च एडिशन के तौर पर देखने को मिलता है.
Photo: Insta/@mahindraelectricsuvs
इस में 19-इंच अलॉय व्हील, LED लाइटिंग, कस्टमाइज किए जाने वाले LED टेल-लैंप टेक्स्ट डिस्प्ले, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल और फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ मिलता है.
Photo: Insta/@mahindraelectricsuvs
BE 6 Sporteq के केबिन में सबसे बड़ा बदलाव किया गया है. इसके हायर वेरिएंट में अब तीन 12.3-इंच स्क्रीन वाला डैशबोर्ड दिया गया है.
Photo: mahindraelectricsuv.com
नए डैशबोर्ड में पहले मिलने वाले ड्राइवर के चारों ओर बने हेलो जैसे डिजाइन की जगह ज्यादा क्लीन हॉरिजॉन्टल लेआउट दिया गया है.
Photo: mahindraelectricsuv.com
इससे केबिन में एक्स्ट्रा स्टोरेज स्पेस मिलता है और वायरलेस चार्जिंग पैड तथा USB Type-C पोर्ट को यूज करना और भी आसान हो जाता है.
Photo: mahindraelectricsuv.com
लॉन्च एडिशन में फुल रेसिंग टैन इंटीरियर थीम दी गई है. इसमें इसी थीम से मेल खाती सीट अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड ट्रिम मिलता है.
Photo: mahindraelectricsuv.com
BE 6 Sporteq में कनेक्टिविटी, पर्सनलाइजेशन और कार के अलग-अलग फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए छह नए TEQ टेक्नोलॉजी सूट जोड़े गए हैं.
Photo: mahindraelectricsuv.com
टेक टॉक में Google Gemini का इंटीग्रेशन दिया गया है. वहीं TEQ_xting की मदद से यूजर कार के LED टेलगेट डिस्प्ले पर अपनी पसंद का मैसेज दिखा सकता है.
Photo: mahindraelectricsuv.com
TEQ_Drive में कस्टम ड्राइव मोड, ट्राइब मोड, ड्रिफ्ट मोड और एक्जेलरेशन बूस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा नया Revive SOS फीचर भी दिया गया है.
Photo: mahindraelectricsuv.com
महिंद्रा के मुताबिक अगर बैटरी पूरी तरह खत्म हो जाती है तो Revive SOS फीचर कार को करीब 13 किमी की एक्स्ट्रा रेंज देता है.
Photo: mahindraelectricsuv.com
कंपनी के अनुसार इस सुविधा का इस्तेमाल बैटरी की पूरी लाइफ में अधिकतम पांच बार किया जा सकता है.
Photo: mahindraelectricsuv.com
BE 6 Sporteq को तीन बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है. इसमें 59kWh, 70kWh और 79kWh बैटरी का विकल्प मिलता है.
Photo: mahindraelectricsuv.com
कंपनी के मुताबिक 59kWh बैटरी वाला मॉडल 548 किमी, 70kWh वाला 651 किमी और 79kWh वाला मॉडल 683 किमी की MIDC रेंज देता है.
Photo: mahindraelectricsuv.com
DC फास्ट चार्जर से बैटरी 20 मिनट में 80% तक जार्च हो जाती है. वहीं रेगुलर चार्जर से फुल चार्ज होने में करीब 6 से 11.7 घंटे तक का समय लग सकता है.
Photo: mahindraelectricsuv.com