बोल्ड लुक, बैटमैन स्टाइल! शुरू हुई महिंद्रा की स्पेशल SUV की बुकिंग

10 March 2026

BY; Aaj Tak Auto

BE6 Batman Edition

महिंद्रा ने एक बार फिर से अपनी लोकप्रिय एसयूवी BE6 के नए Batman Edition को लॉन्च किया है. इसकी बुकिंग आज से शुरू हो रही है.

Photo: mahindraelectricsuv.com

कीमत है इतनी

नई Batman Edition दोबारा पेश किया जा रहा है, इसकी कीमत 28.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

Photo: mahindraelectricsuv.com

सिर्फ 24 घंटे का बुकिंग विंडो

BE 6 Batman एडिशन इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग आज यानी 10 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होगी और सिर्फ 24 घंटे तक चलेगी.

Photo: mahindraelectricsuv.com

कब होगी डिलीवरी

कंपनी के अनुसार, इस एडिशन का प्रोडक्शन बुकिंग की संख्या पर निर्भर करेगा. इसकी डिलीवरी 20 अप्रैल 2026 से शुरू की जाएगी.

Photo: mahindraelectricsuv.com

टॉप वेरिएंट पर बेस्ड

यह स्पेशल एडिशन BE 6 के टॉप वेरिएंट Pack Three पर बेस्ड है. डार्क और अग्रेसिव लुक के कारण यह ब्लैक थीम वाली एसयूवी मॉडलों को टक्कर देगी.

Photo: mahindraelectricsuv.com

कैसा है डिज़ाइन

Batman Edition को बैटमैन मूवी सीरीज के गोथम सिटी से प्रेरित डिजाइन दिया गया है, जिससे इसका लुक काफी बोल्ड और स्टाइलिश नजर आता है. 

Photo: mahindraelectricsuv.com

सैटिन ब्लैक मैट पेंट 

SUV की बेसिक शेप पहले जैसी ही है, लेकिन इसमें कुछ खास बदलाव किए गए हैं. इसमें सैटिन ब्लैक मैट पेंट का इस्तेमाल किया गया है.

Photo: mahindraelectricsuv.com

20-इंच अलॉय व्हील

इसके अलावा बड़े 20-इंच अलॉय व्हील, गोल्ड बैटमैन लोगो, गोल्ड फिनिश सस्पेंशन कॉइल और ब्रेक कैलिपर दिए गए हैं.

Photo: mahindraelectricsuv.com

बैटमैन थीम

इसके अलावा बॉडी पर Batman थीम वाले डिकल्स और डार्क नाइट बैज भी देखने को मिलता है, जो इसे और खास बनाते हैं.

Photo: mahindraelectricsuv.com

बैटमैन स्टाइल केबिन

SUV के केबिन को Batman थीम से सजाया गया है. ड्राइवर कॉकपिट के आसपास Alchemy Gold हेलो इंसर्ट दिया गया है.

Photo: mahindraelectricsuv.com

बैटमैन स्टाइल केबिन

सीटों पर गोल्ड कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग और एक्सक्लूसिव लोगो लगाए गए हैं. इसके साथ ही ग्लास रूफ पर खास Batman मोटिफ भी दिया गया है.

Photo: mahindraelectricsuv.com

बैटरी और लंबी रेंज

इसमें 79kWh की बड़ी बैटरी दी गई है. कंपनी के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार चार्ज होने पर 682 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है.

Photo: mahindraelectricsuv.com

बैटरी और लंबी रेंज

चार्जिंग के लिए ग्राहक 7.2kW या 11kW AC चार्जर चुन सकते हैं, हालांकि इन्हें अलग से खरीदना होगा.

Photo: mahindraelectricsuv.com

Read Next