भारत में बनी इन कारों की विदेश में बंपर मांग, 1 लाख पार हुआ एक्सपोर्ट

14 Sep 2026

By: Aajtak Auto

जापान में बंपर मांग

मारुति सुजुकी ने एक बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है. कंपनी की कारों की जापान में बंपर मांग है. यहीं वजह है कि कुछ कारों का एक्सपोर्ट 1 लाख के पार पहुंच गया है.

Photo: marutisuzuki.com

1 लाख पार हुआ एक्सपोर्ट

सुजुकी ने जिम्नी 5 डोर, फ्रॉन्क्स और ई-विटारा की 1 लाख यूनिट्स जापान एक्सपोर्ट कर दी हैं. बता दें कि कंपनी की इन सभी कारों का कम्बाइन्ड एक्सपोर्ट 1 लाख यूनिट्स का है. 

Photo: marutisuzuki.com

कब से शुरू हुआ एक्सपोर्ट?

इन कारों की जापान में एक्सपोर्ट अलग-अलग वक्त पर शुरू हुआ है. जैसे फ्रॉन्क्स का जापान के लिए एक्सपोर्ट अगस्त 2024 में शुरू हुआ.

Photo: marutisuzuki.com

अलग-अलग हुईं एक्सपोर्ट

वहीं जिम्नी 5 डोर वेरिएंट का एक्सपोर्ट पिछले साल दिसंबर में शुरू हुआ है, जबकि ई-विटारा का एक्सपोर्ट सितंबर 2025 में हुआ. 

Photo: marutisuzuki.com

भारत में ही बनती हैं ये कारें

ई-विटारा और 5 डोर जिम्नी का प्रोडक्शन भारत में एक्सक्लूसिव होता है. वित्तवर्ष 2025-2026 में जापान मारुति सुजुकी का दूसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट रहा है. 

Photo: marutisuzuki.com

जापान में है अच्छी डिमांड

वित्तवर्ष 2026-27 में अप्रैल से अगस्त तक जापान उस जगह पर बना हुआ है. यानी जापान में भारत में बनी कारों की अच्छी मांग है.

Photo: marutisuzuki.com

सबसे ज्यादा किया इंपोर्ट

वहीं जापान में इन कारों की अच्छी डिमांड की वजह से पिछले वित्तवर्ष में सुजुकी जापान का टॉप व्हीकल इंपोर्टर रहा है.

Photo: marutisuzuki.com

120 देशों में होता है एक्सपोर्ट

सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के ग्लोबल नेटवर्क का फायदा कंपनी को मिल रहा है. कंपनी 120 देशों में गाड़ियां एक्सपोर्ट करती है.

Photo: marutisuzuki.com

इस साल क्या है हाल? 

वित्तवर्ष 2026-27 में अब तक मारुति सुजुकी ने कुल 1.8 लाख कारें विदेशी मार्केट में एक्सपोर्ट की हैं. ये भारत से एक्सपोर्ट होने वाली कुल कारों का आधा से ज्यादा है.

Photo: marutisuzuki.com

Read Next