29 July 2026
Credit: Credit Name
भारत में बनी इलेक्ट्रिक कारों की मांग अब सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रही. दुनिया के कई देशों में भी भारतीय EV तेजी से अपनी पहचान बना रही हैं.
Video: ITG
अप्रैल से जून 2026 के बीच भारतीय इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस दौरान भारत से 15,641 इलेक्ट्रिक कारें विदेश भेजी गईं.
Photo: ITG
जबकि पिछले साल अप्रैल-जून के बीच यह आंकड़ा सिर्फ 1,122 यूनिट था. यानी सिर्फ एक साल में EV एक्सपोर्ट करीब 14 गुना बढ़ गया.
Photo: ITG
फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के दौरान भारत से कुल 28,652 इलेक्ट्रिक कारों का एक्सपोर्ट हुआ था.
Photo: ITG
हैरानी की बात यह है कि इनमें से आधे से ज्यादा कारें सिर्फ अप्रैल से जून 2026 के तीन महीनों में ही विदेश भेजी गईं.
Photo: ITG
इस रिकॉर्ड एक्सपोर्ट में सबसे बड़ा योगदान Maruti e-Vitara का रहा. यह कार जून तिमाही देश की तीसरी सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली कार बनी है.
Photo: Nexaexperience.com
अकेले e-Vitara की 15,210 यूनिट को दुनिया के 47 देशों में भेजा गया है. मारुति ने इस SUV के लिए शुरुआत से ही 'एक्सपोर्ट फर्स्ट' स्ट्रेटजी अपनाई थी.
Photo: Nexaexperience.com
Maruti e Vitara को भारत में लॉन्च करने से पहले ही कंपनी दूसरे देशों में एक्सपोर्ट कर रही है. कंपनी का टार्गेट इसे 100 देशों में एक्सपोर्ट करने का है.
Photo: Nexaexperience.com
बता दें कि, e-Vitara की मैन्युफैक्चरिंग गुजरात स्थित मारुति सुजुकी के प्लांट में की जाती है. यहां से इसे यूरोप समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भेजा जा रहा है.
Photo: Nexaexperience.com
मारुति की सफलता को देखते हुए अब महिंद्रा और टाटा मोटर्स भी अपनी इलेक्ट्रिक कारों को विदेशी बाजारों में उतारने की तैयारी कर रही हैं.
Photo: ITG
टाटा मोटर्स पहले ही Tata Sierra.EV को यूरोपीय बाजार में लॉन्च करने की दिशा में काम शुरू कर चुकी है.
Photo: ITG