ना रजिस्ट्रेशन, ना DL की जरूरत, स्टूडेंट्स के लिए ये हैं टेंशन फ्री स्कूटर

20 May 2026

By: Aajtak Auto

बढ़ रहा स्कूटर्स का क्रेज

रोजमर्रा के सफर के लिए बाइक और स्कूटर्स अब सिर्फ एडल्ट्स का साधन नहीं रह गए हैं. बल्कि स्कूल जाने वाले कई बच्चे भी ऐसे स्कूटर यूज करते हैं. 

Photo: Zelio

नहीं पड़ेगी DL की जरूरत

हालांकि, 18 साल से कम उम्र में बाइक चलाना गैरकानूनी है क्योंकि आपका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना होगा. क्या हो अगर आपको डीएल की झंझट में ही ना पड़ना पड़े. 

Photo: Zelio

बेस्ट ऑप्शन है ये स्कूटर्स

दरअसल, भारतीय बाजार में कई लो स्पीड स्कूटर्स आते हैं, जो ना सिर्फ बच्चों बल्कि बुजुर्गों के लिए भी अच्छे हैं. इन्हें चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं होती है. 

Photo: Yulu

कई विकल्प मिलेंगे 

ऐसे ही कुछ स्कूटर्स की हम लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें यूज करने के लिए आपको ना तो रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, ना ही डीएल की जरूरत होगी. 

Photo: Okinawa

Komaki X-One

सबसे पहला ऑप्शन कोमाकी (Komaki) का एक्स-वन है. ये स्कूटर 34,999 रुपये की कीमत और 60 किलोमीटर की रेंज के साथ आता है. 

Photo: Komaki

Zelio Gracyi 

इसके अलावा जेलियो (Zelio) भी ऐसे स्कूटर बेचती है. ब्रांड का ग्रेसी ऐसा ही स्कूटर है. ये स्कूटर 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही चल सकते हैं. 

Photo: Zelio 

Kinetic Zing 

काइनेटिक जिंग भी एक लो स्पीड स्कूटर है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 67,990 रुपये है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 70 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है.

Photo: Kinetic Energy

Okinawa R30

ओकिनावा आर30 को भी आप चुन सकते हैं. ये स्कूटर 61,998 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है. सिंगल चार्ज में ये 60 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. 

Photo: Okinawa

Yulu Wynn

युलु विन (Yulu Wynn) भी एक पॉपुलर ऑप्शन है. ये स्कूटर 55,555 रुपये की ऑन रोड कीमत और 467 रुपये के मंथली मोबिलिटी पैक के साथ आता है.

Photo: Yulu

Read Next