27 August 2026
By: Aaj Tak Auto
इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड दुनिया भर में बढ़ रही है. वाहन निर्माता कंपनियों की नजरें अब ज्यादा यूटिलिटी और लग्ज़री फीचर्स पर आ टिकी हैं.
Phoot: Blink Mobility
ऐसे में चीनी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Li Auto अपनी मशहूर एमपीवी Mega को बिल्कुल नए अंदाज में 2 सितंबर को पेश करने जा रही है.
Phoot: Liauto.com
इस बार Li Auto ने सिर्फ पावर और बैटरी में बदलाव नहीं किया है, बल्कि केबिन को ऐसा बनाने पर जोर दिया है, जैसे चलते-फिरते घर का लिविंग रूम हो.
Phoot: Liauto.com
नई Mega में सबसे बड़ा बदलाव छत पर लगाई गई नई लाइट है. यह लाइट दूसरी और तीसरी रो के बीच लंबाई में लगाई गई है, जिससे पूरे केबिन में ज्यादा रोशनी मिलेगी.
Phoot: Liauto.com
Mega में सेकेंड-रो की सीटों को घुमाने और आगे-पीछे खिसकाने की सुविधा मिलेगी. इससे केबिन में जरूरत के हिसाब से जगह बनाने में मदद मिलेगी.
Phoot: Liauto.com
दूसरी रो की सीटों के साथ सेंटर में फोल्डिंग टेबल भी दी गई है. Li Xiang का कहना है कि इस सेटअप के साथ Mega एक तरह के मोबाइल होम की तरह काम करेगी.
Phoot: Liauto.com
खासतौर पर बच्चों के खेलने और परिवार के साथ सफर करने के लिए यह लेआउट ज्यादा आरामदायक बनाया गया है.
Phoot: Liauto.com
ega को चीन में शुरुआत से ही काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था. कई इंटरनेट यूजर्स ने इसके पिछले हिस्से की तुलना ताबूत जैसी डिजाइन से की थी.
Phoot: Liauto.com
अब कंपनी ने नए मॉडल में डिजाइन के बजाय खास तौर पर केबिन एक्सपीरियंस और यूटिलिटी पर ज्यादा ध्यान दिया है.
Phoot: Liauto.com
नई Li Auto Mega में डुअल मोटर सेटअप दिया गया है, जिसकी कुल पावर 413 kW यानी करीब 553 hp है. कार में 108 kWh की टर्नरी बैटरी मिलेगी.
Phoot: Liauto.com
CATL द्वारा तैयार की गई ये बैटरी सिंगल चार्ज में कार को तकरीबन 710 किलोमीटर तक की रेंज देने में मदद करेगी.
Phoot: Liauto.com
नई Mega की चार्जिंग कैपेसिटी की जानकारी सामने नहीं आई है. इसमें मौजूदा Mega 800V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर पर बेस्ड 5C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है.
Phoot: Liauto.com
जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर इसमें 500 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है.
Phoot: Liauto.com
नई Mega की लंबाई 5,355 मिमी, चौड़ाई 1,965 मिमी और ऊंचाई 1,850 मिमी है. इसमें 3,300 मिमी का व्हीलबेस मिलेगा.
Phoot: Liauto.com
सस्पेंशन की बात करें तो आगे डबल-विशबोन और पीछे मल्टी-लिंक सेटअप दिया गया है. इसके साथ डुअल-चैंबर एयर सस्पेंशन भी मिलता है.
Phoot: Liauto.com
2,925 किग्रा वजनी इस एमपीवी कार में बड़ी फैमिली को ध्यान में रखते हुए कई एडवांस फीचर्स और तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.
Phoot: Liauto.com
इस इलेक्ट्रिक कार के सेकेंड और थर्ड रो के सीट को घुमाकर एक बेड में भी बदला जा सकता है. जो आपको कार में बेडरूम का अहसास कराएगा.
Phoot: Liauto.com